खबर बिलासपुर
विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए खुलेंगे विकास के रास्ते ..

पीएम जनमन योजना के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए जनमन महिला संगवारियों को दिया गया प्रशिक्षण ..
बिलासपुर, भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए पीएमजनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के रास्ते खुलेंगे। जिले में पीवीटीजी के रूप में बैगा एवं बिरहोर जनजाति आबाद है। उन्हें इन इलाकों में मूलभूत बुनियादी अधोसंरचनाएं विकसित करने के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी सामाजिक, आर्थिक स्तर को बढ़ाना इस योजना का उद्देश्य है। योजना के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन में महिला संगवारियों की अहम भूमिका होगी। आज चयनित जनमन संगवारियों को डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय कोटा में एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एसडीएम कोटा पीयूष तिवारी, सीईओ कोटा युवराज सिन्हा एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बिलासपुर सीएल जायसवाल की उपस्थिति में समस्त विभागों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला मे ग्राम में शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु चयनित जनमन संगवारी को आवश्यक दिशा निर्देश एवं प्रशिक्षण, सहायक आयुक्त, एसडीएम कोटा, सीईओ कोटा एव अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रदान किया।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login