Connect with us

खबर बिलासपुर

बड़ी खबर: कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में दी चेतावनी ..

Published

on

निजी अस्पतालों में सेवा देने सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ होगी बहुत जल्द कठोर कार्रवाई ,

कलेक्टर ने सीएमएचओ से ऐसे डॉक्टर की सूची मांगी है जो निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस के लिए जाते हैं ,

निश्चय मित्र बने कलेक्टर, टीबी मरीज के पोषण आहार के लिए किया दान ..

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज शाम स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने निजी प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टर को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि वह निजी प्रैक्टिस करना छोड़ दें, अन्यथा उनके विरुद्ध बहुत जल्द कठोर कार्रवाई की जाएगी। एनपीए लेकर निजी अस्पतालों में सेवा देना शासकीय के साथ-साथ नैतिक रूप से भी उचित नहीं है। शासकीय शासकीय डॉक्टर के निजी प्रेक्टिस करने के भी नियम पूर्व निर्धारित हैं। ऐसे डॉक्टरों को स्वास्थ्य विभाग में लिखित में आवेदन देना होता है। उन्हें अपने स्वयं के क्लीनिक अथवा घर ही में ऑफिस टाइम के बाद केवल 3 घंटे के लिए प्रैक्टिस करने का प्रावधान है। किसी भी हालत में निजी अस्पतालों में जाकर इलाज करना नहीं है। उन्होंने सीएमएचओ से ऐसे डॉक्टर की सूची मांगी है जो निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस के लिए जाते हैं। कलेक्टर ने कहा कि सरकार छोटे-बड़े सभी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। लेकिन इन सुविधाओं से ज्यादा डॉक्टर और कर्मचारियों की बीमार व्यक्ति के सेवा करने की मानसिकता ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर गरीब लोग शासकीय अस्पताल में बड़े विश्वास के साथ इलाज करने आते हैं। उनके विश्वास को बनाए रखने का प्रयास किया जाना चाहिए।

निश्चय मित्र बनकर कलेक्टर ने किया दान ..

कलेक्टर अवनीश शरण ने निश्चय मित्र बनकर टीवी मरीजों की मदद के लिए 3,000 रुपए का दान किया। इस राशि से किसी टीवी मरीज को 6 माह तक पोषण आहार दिया जाएगा। अस्पताल से दवाइयां उन्हें मुफ्त मिलेगी। नगर निगम के अधिकारी भी निश्चय मित्र बने और अंशदान किए।उन्होंने अन्य अधिकारियों, समाजसेवी, और जनप्रतिनिधियों को भी निश्चय मित्र बनने का आह्वान किया। सभी बीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों और अन्य स्थानों पर इसका प्रचार प्रसार कर लोगों को गोद लेने के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने टीबी अभियान के प्रभारी से कहा कि अगले 10 दिवस के भीतर ज्यादा से ज्यादा लोगों को निश्चय मित्र बनाएं। कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा और पीएम जनमन योजना में अच्छे काम करने वालों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जाने की घोषणा की। बैठक में खसरा और रूबेला बीमारी के उन्मूलन कार्य की प्रगति का समीक्षा भी किया गया। सीएमएचओ डॉक्टर राजेश शुक्ला सिविल सर्जन अनिल गुप्ता सहित सभी बीएमओ, डीपीएम, बीपीएम सहित राष्ट्रीय का स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभारी अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती जिले के ग्राम चंदली में आबकारी विभाग की दबिश, 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त – एक महिला गिरफ्तार ..

डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल की टीम की बडी कार्रवाई, घर में बेचने के लिए रखी देशी-विदेशी शराब बरामद .....

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती के बिहान नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा, सोनोग्राफी सहित मिल रहा बेहतर इलाज ..

पेट-लीवर और मनोरोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, बिहान नर्सिंग होम में मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती जिले के सकरेली (बा) और झालरौदा में विवाह समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, वर–वधू को दिया आशीर्वाद ..

सक्ती, जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों पर चालान, 2050 रुपये जुर्माना ..

तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत सक्ती में छापेमारी, पान दुकानों व स्टोर्स पर 16 चालानी कार्रवाई .. सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त कल 13 मार्च को होगी जारी ..

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी , सक्ती जिलें के 88 हजार से...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर10 घंटे ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक ..

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर महोबे .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की छापेमारी, कई होटलों से सिलेंडर जब्त ..

होटलों में घरेलू गैस से बन रहा था खाना, खाद्य विभाग की कार्रवाई में सिलेंडर व उपकरण जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर कोरबा1 दिन ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending