Connect with us

खबर सक्ती ...

विश्व हिंदू परिषद ने सक्ती से नागपुर में किया रेस्क्यू ..

Published

on

सक्ती, ज्ञात हो कि राष्ट्र धर्म के साथ सेवा, सुरक्षा और संस्कार से सेवा भाव के लिए प्रसिद्ध विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई सक्ती, अपने विभिन्न गतिविधियों के लिए जाना जाता रहा है। विगत 11 जनवरी 2024 को विश्व हिंदू परिषद के आयाम दुर्गा वाहिनी की बहन सदस्या जो कि नागपुर एयरपोर्ट में पक्की नौकरी होने की दिलासा में पड़कर नागपुर चली गई थी जहां से झूठ का शिकार होने की अंदेशा पर तत्काल स्थानीय मातृ शक्ति प्रांत सहसंयोजिका सुनीता सोनसरे से संपर्क करने पर जिला परिषद सक्ती द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका दुर्गावाहिनी इंजीनियर मंजूषा पाटले चांपा एवं प्रांत सह संयोजिका पूजा जैन रायपुर द्वारा नागपुर के दुर्गा वाहिनी के बहनों से तत्काल संपर्क करते हुए उक्त भटकी हुई बहन की खबर लेते हुए महज डेढ़ घंटे में सेटलर होम नागपुर सुरक्षित पहुंचाई गई। जिस कार्यवाही में आगे स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन एवं उत्साह वर्धन महत्वपूर्ण रहा जिन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए बहन के अभिभावको को नागपुर भेज कर सुरक्षित उनके अपनो तक पहुंचा दिया है। थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने विश्व हिंदू परिषद की बहनों की सक्रियता की प्रशंसा किया तो वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला व प्रांत कार्यकर्ताओं ने थाना सक्ती पहुंचकर धन्यवाद ज्ञापन कर आगे भी उचित सहयोग की अपेक्षा की।

इस अवसर पर प्रांत सह संयोजिका मातृशति सुनीता सोनसरे एवं दुर्गावाहिनी प्रांत सहसंयोजिका इंजीनियर मंजूषा पाटले ने बताया कि जहां सरकारें माता बहनों को आत्म निर्भर बनाने विभिन्न योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करती है। वैसी ही हमारे विश्व हिंदू परिषद उन माता बहन को जो 15 से 35 आयु वर्ग के हैं उन्हें दुर्गा वाहिनी की सदस्या एवं 35 साल से ऊपर बहनों को मातृ शक्ति की सदस्या में लेकर ऊन्हें समय पर संस्कार के साथ-साथ आत्म बल सामाजिक समरसता का प्रशिक्षण दिया जाता है वही जो भैया 15 से 35 साल आयु वर्ग के होते हैं वह बजरंग दल के कार्यकर्ता होते हैं। जो हमारे सुरक्षा का मापदण्ड शासन प्रशासन के मार्गदर्शन में मिलकर तय करते हैं।

धन्यवाद ज्ञापित करने में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह सह संयोजिका मातृशक्ति सुनीता सोनसरे, दुर्गावाहिनी प्रांत सह संयोजीका मंजूषा पाटले मातृ जिला सक्ती, मातृशक्ति संयोजिका रंजीता चौकसे, मातृशक्ति दीदी उत्तरा साहू , मातृशक्ति सत्संग प्रमुख अनिता गौतम , जिला कार्याध्यक्ष विश्वनाथ सोनसरे, जिला विधि प्रमुख धर्मेंद्र सोन के साथ-साथ अधिवक्ता परिषद के जिला पदाधिकारी में नरेंद्र पटेल एवं रतन कसेर भी उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर थाना प्रभारी विवेक शर्मा द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर किसी समाजिक संगठन द्वारा हमारे पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित होना सक्ती नगर व सर्व समाज का अच्छी दिशा की शुरुआत है, इसी प्रकार सभी समाज वर्ग सकारात्मक सोच के साथ चले तभी समाजिक अपराधों पर अंकुश लगाया जाना स्वाभाविक होगा, और आगे भी सामाजिक गतिविधियों को हर तरह से प्रोत्साहित करते रहने की विश्वास भी दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती जिले के ग्राम चंदली में आबकारी विभाग की दबिश, 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त – एक महिला गिरफ्तार ..

डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल की टीम की बडी कार्रवाई, घर में बेचने के लिए रखी देशी-विदेशी शराब बरामद .....

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती के बिहान नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा, सोनोग्राफी सहित मिल रहा बेहतर इलाज ..

पेट-लीवर और मनोरोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, बिहान नर्सिंग होम में मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती जिले के सकरेली (बा) और झालरौदा में विवाह समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, वर–वधू को दिया आशीर्वाद ..

सक्ती, जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों पर चालान, 2050 रुपये जुर्माना ..

तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत सक्ती में छापेमारी, पान दुकानों व स्टोर्स पर 16 चालानी कार्रवाई .. सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त कल 13 मार्च को होगी जारी ..

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी , सक्ती जिलें के 88 हजार से...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर11 घंटे ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक ..

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर महोबे .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की छापेमारी, कई होटलों से सिलेंडर जब्त ..

होटलों में घरेलू गैस से बन रहा था खाना, खाद्य विभाग की कार्रवाई में सिलेंडर व उपकरण जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर कोरबा1 दिन ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending