Connect with us

खबर सक्ती ...

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा, रामोत्सव मनाये जाने कलेक्टर सभा कक्ष में बैठक आयोजित ..

Published

on

22 जनवरी को शासन प्रशासन के सायुज्य में भव्य रामोत्सव का होगा आयोजन ..

.
सक्ती, आज श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा, रामोत्सव 22 जनवरी 2024 के आयोजन के सम्बंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिसमें कृष्णकांत चंद्रा, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित रंजय पटेल, खिलावन साहू, विद्या सिदार, टिकेश्वर गबेल, पत्रकार तपेश शर्मा, कवि वर्मा, अरुण शर्मा, लोकेश साहू, सुजय चौबे, संतोष यादव अधिवक्ता, भुवन भास्कर यादव आदि जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों में बीरेन्द्र कुमार लकड़ा, अति. जिला दण्डाधिकारी, बी.पी. भारद्वाज, परियोजना निदेशक रूपेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डभरा, के. के. बरेठ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मालखरौदा, सुश्री वर्षारानी चिकनजूरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत जैजैपुर, सुश्री प्रीति पवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सक्ती, सी. एम.ओ., नगर पालिका परिषद् सक्ती आदि उपस्थित रहे।

सभी ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा, रामोत्सव का अयोजन जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया तथा जन प्रतिनिधियों की ओर से प्रत्येक कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग के लिए सहयोगी जन प्रतिनिधियों का नाम देने का सुझाव दिया गया है। आज सर्व सम्मति से जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम तुर्रीधाम एवं सक्ती के विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम ऋषभतीर्थ दमऊदहरा के रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित करने की सहमति व्यक्त किया गया। इसी प्रकार नगरपालिका सक्ती का कार्यक्रम – श्री हनुमान मंदिर (विद्युत सबस्टेशन सक्ती) नगर पंचायत बाराद्वार (श्री रामजानकी मंदिर बाराद्वार ), जनपद पंचायत मालखरौदा का विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत मालखरौदा (श्री रामजानकी मंदिर ), नगर पंचायत अड़भार ( मॉ अष्टभुजी मंदिर अड़भार) जनपद पंचायत जैजैपुर का विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम ओड़ेकेरा के (श्री रामजानकी मंदिर ), नगर पंचायत जैजैपुर ( श्री रामजानकी मंदिर जैजैपुर), जनपद पंचायत डभरा विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत किरारी (श्रीराम मंदिर), नगर पंचायत डभरा( श्री जगन्नाथ मंदिर), नगर पंचायत चन्द्रपुर ( मॉ चन्द्रहासिनी मंदिर चन्द्रपुर) में आयोजित करने पर सहमति बनी।

सभी सम्मानीय सदस्यों को नोडल अधिकारी बी.पी. भारद्वाज द्वारा अवगत कराया गया कि सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं सीएमओ नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायतों को पूर्व में ही शासन के निर्देशानुसार आवश्यक तैयारी एवं कार्यवाही करने तथा सभी सीईओ जनपद पंचायत को ग्राम पंचायतों में आवश्यक प्रचार-प्रसार तथा मुनादी कराने का निर्देश कलेक्टर महोदया द्वारा दिया जा चुका है। साथ ही सभी सीईओ जनपद पंचायत एवं सीएमओ नगर पालिका परिषद् सक्ती एवं नगर पंचायत (सर्व) को मानस मण्डलियों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराये जाने हेतु कहा गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

♦️ पीएम पोषण शक्ति योजना – मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश ..

♦️ सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन , ♦️ शहरी क्षेत्रों में सेंट्रल किचन से होगी...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

♦️ मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ..

♦️ अहिंसा, करुणा, सत्य और आत्मसंयम के संदेश की आज पूरे विश्व को आवश्यकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , ♦️...

खबर सूरजपुर ..16 घंटे ago

♦️ “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश ..

♦️ 12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास का संकल्प, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. ♦️ मोदी सरकार के...

खबर सूरजपुर ..16 घंटे ago

🔸 10 साल पुराने आधार का बायोमेट्रिक अपडेट कराने तेज करें अभियान : कलेक्टर रैना जमील ..

🔸 आधार सेवाओं में मनमानी नहीं चलेगी, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई , 🔸 जिला स्तरीय आधार...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बोराई नदी में अवैध रेत उत्खनन-परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जप्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं खनि अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

20 जून को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, जिले में मनाया जाएगा “पीएम किसान उत्सव दिवस ..

सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2019 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के पात्र भूमिधारक...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अपहृता रायपुर से बरामद .. सक्ती, थाना बाराद्वार पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट के तीन घंटे के भीतर भेजा जेल ..

प्रेम संबंध बनाकर शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर आरोपी फरार; बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती, शादी का झांसा...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ ..

26 घंटे की नाकाबंदी रंग लाई: एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में 1.66 करोड़ की संपत्ति जब्त, राजस्थान का...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत ..

VSK ऐप की विसंगतियों, टीईटी इंद्राज और सेवा पुस्तिका संधारण पर हुई चर्चा, DEO ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending