Connect with us

ख़बर रायपुर

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ज्यादा से ज्यादा गांवों में शत-प्रतिशत घरों में नल से पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

Published

on

.
शेखावत ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा की ,

.
समूह जलप्रदाय योजनाओं के काम में तेजी लाने कहा ,

.
सभी घरों में नल लगने के बाद तुरंत सर्टिफिकेशन कराकर जल आपूर्ति की व्यवस्था ग्राम पंचायत को हैंडओवर करने के दिए निर्देश ..

.
रायपुर, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राज्य में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, सांसद सुनील सोनी, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के मिशन संचालक विकास शील, निदेशक वाई.के. सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य के ज्यादा से ज्यादा गांवों में शत-प्रतिशत घरों में नल से पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे गांवों में जहां 90 प्रतिशत से अधिक घरों में पानी पहुंचना चालू हो गया है, उन गांवों में जल्द से जल्द सभी घरों में नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। शेखावत ने इसकी हर सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत समूह जलप्रदाय योजनाओं के काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने गांव के सभी घरों में नल लगने के बाद तुरंत सर्टिफिकेशन कराकर जल आपूर्ति की व्यवस्था ग्राम पंचायत को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।

.केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में आयोजित बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन से जिन घरों में पेयजल पहुंच रहा है, वहां पानी की गुणवत्ता, पर्याप्त मात्रा और आपूर्ति की निरंतरता पर खास ध्यान दें। राज्य के जिन इलाकों में पेयजल में भारी तत्वों की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक है, वहां जल की गुणवत्ता की हर महीने जांच करें। लोगों को हर हाल में शुद्ध और सुरक्षित पेयजल मुहैया कराना है। श्री शेखावत ने आगामी 26 जनवरी को ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्रामसभा में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति संबंधी बिंदु भी शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वसहायता समूहों की महिलाओं को गांव में नल से जल आपूर्ति के संचालन एवं रखरखाव के लिए प्रशिक्षित कर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ गांवों में इसके संचालन की जिम्मेदारी देने का सुझाव दिया। उन्होंने दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर ऐसी छोटी बसाहटों में जहां भूजल की गुणवत्ता अच्छी है, वहां सौर ऊर्जा आधारित सामुदायिक जल प्रदाय की व्यवस्था बनाने का सुझाव दिया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने बैठक में प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

.
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि इसके तहत गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ (Sustainable) कार्य किए जाएं। उन्होंने ज्यादा आबादी वाले गांवों में वेटलैंड (Wetland) का निर्माण कर उपयोग किए हुए पानी का उपचार कर कृषि या उद्यानिकी के लिए इसका इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण के काम के सुचारू संचालन के लिए ग्रामीणों से यूजर चार्ज प्राप्त करने के लिए आईईसी (Information-Education-Communication) के माध्यम से जागरूक करने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने बैठक में मिशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता एम.एल. अग्रवाल, जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता सहित दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा2 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा2 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending