Connect with us

ख़बर रायपुर

राज्यपाल ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित ..

Published

on

गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ सम्पन्न ,

.
पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवा, सराहनीय सुधार सेवा पदक सहित अन्य पदकों से किया गया सम्मानित ..

.
रायपुर, राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक, सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक तथा गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया।

राज्यपाल ने जिन अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया उनमें जिला राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला कांकेर के निरीक्षक लक्ष्मण केवट, जिला बिलासपुर के उप निरीक्षक पिल्लुराम मंडावी, जिला कांकेर के उप निरीक्षक जोगीराम पोड़ियाम, जिला बीजापुर के उप निरीक्षक हिड़मा पोड़ियाम, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद कुड़ियाम, सहायक उप निरीक्षक बलराम कश्यप, सहायक उप निरीक्षक लच्छिन्दर कुरूद, उप निरीक्षक सुरेश जव्वा, प्रधान आरक्षक बीजूराम मज्जी, आरक्षक स्व. बुधराम हपका, प्रधान आरक्षक सुशील जेट्ठी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण मरपल्ली, प्रधान आरक्षक बड़दी धरमैया, प्रधान आरक्षक लीलाम्बर भोई, प्रधान आरक्षक अजय कुमार बघेल, आरक्षक मंगलू कुड़ियाम, आरक्षक छत्रपाल साहू, आरक्षक मंगलू कोवासी, आरक्षक मुकेश कलमू, आरक्षक रमेश पेरे, जिला जशपुर के उप पुलिस अधीक्षक शेरबहादुर सिंह ठाकुर, जिला बस्तर के उप निरीक्षक अरूण कुमार मरकाम, जिला कोरबा के सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा को प्रदान किया गया। आरक्षक स्व. बुधराम हपका का पुलिस वीरता पदक उनकी पत्नी ने प्राप्त किया।

इसी तरह विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक जिला दंतेवाड़ा रेन्ज के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप को प्रदान किया गया। सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक श्रीमती नेहा चंपावत पुलिस महानिरीक्षक, राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो, नई दिल्ली, सुरजन राम भगत सेनानी, 22 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ बल जिला-कांकेर, श्रीमती भावना पाण्डेय जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भिलाई, उप निरीक्षक गनपत प्रसाद पाण्डेय जिला गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, कंपनी कमांण्डर तेलेस्फोर मिंज 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ बल सकरी-बिलासपुर, सहायक सेनानी राजेश कुमार शर्मा 9वी वाहिनी छत्तीसगढ़ बल जिला दंतेवाड़ा, प्लाटून कमांडर थाक बहादुर सोनी प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ बल भिलाई, प्रधान आरक्षक वेद कुमार मंडावी यातायात कार्यालय जिला कांकेर, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह यातायात बिलासपुर, उप सेनानी प्रकाश टोप्पो 15वी वाहिनी छत्तीसगढ़ बल जिला बीजापुर को प्रदान किया गया।

इसी तरह गृह व नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक संभागीय सेनानी नगर सेना रायपुर संभाग श्रीमती अनिमा एस. कुजूर, कंपनी क्वार्टर मास्टर नगर सेना धमतरी मदनलाल एवं नगर सेना कोरबा के सैनिक चन्द्रिका सिंह कंवर को प्रदान किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 मिनट ago

राजेश महंत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं ..

सारागांव पहुंचकर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कांग्रेस नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के कांग्रेसजनों...

खबर सक्ती ...32 मिनट ago

रेडक्रॉस की गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर जोर, रक्तदान व अंगदान को लेकर बनी रणनीति ..

राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने ली जिला शाखा सक्ती की समीक्षा बैठक .. सक्ती, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला...

खबर सक्ती ...42 मिनट ago

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने किया प्रोत्साहित ..

मालखरौदा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं को नवाचार के अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

खबर सक्ती ...49 मिनट ago

चोरी की 7 मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन चोरी के नेटवर्क की तलाश तेज ..

सक्ती में पुलिस-साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई; चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

रेल सुविधाओं को लेकर आयुष शर्मा ने रेल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ..

सकरेली-भागोडीह में अंडरब्रिज, बाराद्वार में आरओबी और जेठा में मेमू ठहराव की उठाई मांग .. सक्ती, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

साइबर सेल सक्ती की सूचना पर डभरा में जुए के बड़े फड़ पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार ..

रात में चल रहे जुए के फड़ पर घेराबंदी, 51 हजार 400 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त ,...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

महानदी जल प्रबंधन पर नई पहल, समाधान की दिशा में बढ़े छत्तीसगढ़-ओडिशा ..

अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी ने रखे दोनों राज्यों के...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार ..

रायपुर, जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपने पद...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

वृद्धजनों का सम्मान, हमारी पहचान: वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण ..

स्वास्थ्य शिविर में जांच, परामर्श व निःशुल्क दवाइयों का वितरण , 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले प्रफुल्ल देशमुख...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

तीन माह की मासूम की हत्या! मां-बाप ही निकले कातिल ..

रात में बिस्तर से गायब बताई बच्ची, सुबह पानी से भरे ड्रम में मिला शव , जिस घर में गूंजनी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending