Connect with us

ख़बर रायपुर

रेत के अवैध खनन व परिवहन के मामले में 6 चैन माउंटेड मशीन सहित 57 वाहन जब्त ..

Published

on

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई ,


कलेक्टर चंदन कुमार के मार्गदर्शन में एक साथ छापामार कार्रवाई ..


रायपुर, कलेक्टर चंदन कुमार के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई का व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में बीते 15 फरवरी को जिला खनिज टास्क फोर्स ने कई इलाकों में दबिश देकर रेत के अवैध खनन में लगे चैन माउण्टेड मशीन और वाहन जब्त किए। जिला खनिज टॉस्क फोर्स में राजस्व विभाग, खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे। टॉस्क फोर्स ने रेत, मुरुम, चूनापत्थर के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलग्न 51 वाहनों और 6 चैन माउण्टेड मशीनों को जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार बलौदाबाजार ने खनिज रेत के अवैध परिवहन कर रहे 22 वाहनों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी तरह पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम दतान (ख) में रात्रि में रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न 2 चैन माउन्टेड मशीन एवं 3 हाईवा को नदी में रेत भराई के दौरान जब्त किया।

इसी प्रकार कसडोल तहसील अंतर्गत ग्राम भदरा में रात्रि में रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न 3 चैन माउन्टेड मशीन को तथा ग्राम भदरा एवं सिनोधा में रेत से भरी 8 हाईवा को जब्त कर कसडोल थाने के सुपर्द किया गया है। छापामार कार्रवाई के दौरान तहसीलदार लवन ने रेत से भरी 8 हाईवा, खनिज विभाग की टीम ने 4 हाईवा जब्त कर थाना लवन में सुरक्षार्थ रखा गया है। तहसीलदार टुण्ड्रा एवं भाटापारा के द्वारा 3-3 वाहनों पर अवैध परिवहन का प्रकरण तथा मुरुम के अवैध खनन में प्रयुक्त हो रहे चैन माउण्टेड मशीन जब्त किया गया है। जब्त मशीनों और वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम, 1957 के तहत कार्रवाई की गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

5 जनवरी से 20 अप्रैल 2027 तक किसानों को मिलेगा नहरों से पानी ..

बांध में 78 प्रतिशत जलभराव, किसानों की मांग के अनुरूप होगा जल प्रदाय .. जांजगीर-चांपा, रबी फसल की सिंचाई के...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती के तुर्रीधाम पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जिले की खुशहाली की कामना की ..

धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विकास पर कलेक्टर का जोर, तुर्रीधाम की सुंदरता को बताया जिले की विशेष पहचान...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने नगरदा केंद्र पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ..

टोकन के अनुसार धान की ढेरी लगाने और पारदर्शी खरीदी पर जोर, किसानों की सुविधाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प, जनजातीय गौरव दिवस पर गूंजा स्वाभिमान का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन मसनियाखुर्द के आदिवासी बालक आश्रम में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में हुईं शामिल, विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर देखीं...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

अपर कलेक्टर नवीन भगत ने बरपाली धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी धान खरीदी पर जोर, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, खरीफ...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर तुर्रीधाम में गूंजे जयकारे, कलार समाज ने की पूजा-अर्चना ..

जिलाध्यक्ष गिरधर जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु के गौरवशाली इतिहास और समाज की एकजुटता पर दिया जोर , जिलाध्यक्ष जायसवाल बोले-...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महुआ और देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रपुर पुलिस ने 8 लीटर 60 एमएल शराब की जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा .. सक्ती, अवैध शराब के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के तहत जनचौपाल, डॉ. चरणदास महंत ने उठाए ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल ..

डॉ. महंत बोले – बैलेट पेपर से ही संभव है निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव, मतदाता सूची से नाम काटे जाने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश यादव की सक्रियता से सक्ती जिले में मजबूत हो रहा नरेंद्र मोदी विचार मंच का संगठन ..

प्रदेश अध्यक्ष मनोहर साहू के प्रथम सक्ती आगमन पर हुआ भव्य स्वागत , संगठन विस्तार और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका, सक्रिय एवं जुझारू नेता कमल किशोर साहू ने थामा नरेंद्र मोदी विचार मंच का दामन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला , प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending