Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के जिला कार्यालय के शुभारंभ पर ड्राइवरों का निःशुल्क स्वास्थय एवं नेत्र परीक्षण का हुआ आयोजन

Published

on

समाज ड्राइवरों के साथ सहृदयता एवं इंसानियत का व्यवहार करे…अधिवक्ता चितरंजय पटेल, संरक्षक ,

ड्राइवर वेल ड्रेस्ड व डिसिप्लिन रहें तो निश्चित रूप से हम सब समाज में कुछ बेहतर कर पाएंगे…कमल किशोर महतो, जिला यातायात प्रभारी ..

सक्ती, मौसम जो भी हो गाड़ी चलाता हूं…पकड़ स्टियरिंग लोगों को उनके मुकाम तक पहुंचाता हूं …गमगीन हूं…हालात से लड़ता हूं…घर में कम, राह में ज्यादा वक्त गुजारता हूं…

इसलिए तो ड्राइवर कहलाता हूं, इन इन पंक्तियों के साथ ड्राइवर महा संगठन के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने ड्राइवर की व्यथा को समाज व प्रशासन के सामने रखते हुए उनके साथ सहृदयता व मानवता के व्यवहार बरतने का आग्रह किया। ड्राइवर महासंगठन के आह्वान पर आयोजित जिला स्तरीय वाहन चालक सम्मेलन के अध्यक्षता की आसंदी से अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आगे कहा कि जब ड्राइवर गाड़ी लेकर निकलता है तो उसके परिवार के सामने उसके लौटने तक वही मंजर होता है जैसे सीमा पर ड्यूटी में तैनात फौजी के घर लौटने तक उसके परिजनों के मानस पटल पर मौजूद होता है अर्थात दोनों जगह परिजनों के मन में अनिष्ट और दुर्घटना का भय व आशंका बनी रहती है।

कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतिनिधत्व करते जिला यातायात थाना प्रभारी कमल किशोर महतो ने नवीन जिला सक्ती के जिला स्तरीय आयोजन को एतिहासिक बताते हुए आयोजकों को बधाई दिया और कहा कि भविष्य में भी संगठन के साथ पुलिस प्रशासन बेहतर यातायात व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम करेगी जिसमें इसी तरह ड्राइवर बंधु वेल ड्रेस्ड व डिसिप्लिन के साथ शामिल रहें तो निश्चित रूप से हम सब मिलकर समाज में कुछ बेहतर कर पाएंगे।

स्वागत भाषण करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष देवांगन ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए ड्राइवर बंधुओं के आयोजन में सक्रिय सहभागिता के लिए साधुवाद व्यक्त करते हुए भविष्य में भी संगठन में सक्रिय सहभागिता व एकता पर बल दिया।

आज कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा बजरंग अग्रवाल, योम लहरे एवं सुरेश कृपलानी आदि मीडिया के साथियों ने भी मंचासीन रहकर ड्राइवरों से अपना विचार साझा किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री सिद्ध हनुमान परिवार के कोंडके मौर्य ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन महासंघ के जिलाध्यक्ष संतोष देवांगन ने किया। ड्राइवर महा संगठन के जिला सम्मेलन में सक्ती व जांजगीर चांपा जिले के साथ रायगढ़ खरसिया से पधारे ड्राइवरों की गरिमामय उपस्थिति रही।

आज आयोजन का शुभारंभ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओम वैष्णव के सान्निध्य में अभ्यागतो ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पश्चात एस के थवाईत नेत्र सहायक, आशीष राठौर, नरेश कंवर एम एल टी के द्वारा स्वास्थय परीक्षण शिविर में ने ४४ चालकों का नेत्र परीक्षण एवं शुगर परीक्षण किया गया तो वहीं मेडिकल मोबाइल यूनिट के द्वारा चालकों के अलावा उपस्थित लोगों का स्वास्थय परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया।
आज सम्मेलन स्थल में जहां ड्राइवर एकता जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा तब वहीं मंचासीन अतिथियों ने समाज से ड्राइवर के जीवन को इंसानियत के आईने से देखे जाने की बात कहा ताकि जो समाज के लिए परिवार से दूर रहकर काम करता है उसके प्रति समाज का रवैया भी सकारात्मक होना चाहिए। अंत में मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा सभी ड्राइवरों को सदस्यता के साथ सम्मान पत्र भेंट किया गया।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समिति के सचिव पवन महंत, कोषाध्यक्ष कन्हैया देवांगन सह सचिव सुखलाल बंजारे, उप कोषाध्यक्ष राजेश भार्गव, ब्लॉक अध्यक्ष सक्ती संजय खूंटे सहित यातायात विभाग से प्रधान आरक्षक दिलेश्वर साहू की सक्रिय सहभागिता रही तो वहीं श्री सिद्ध हनुमान परिवार ने अपनी शानदार उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा2 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending