ख़बर रायपुर
प्रधानमंत्री मोदी 12 मार्च को वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना का करेंगे लोकार्पण ..

रायपुर रेलवे स्टेशन में होगा लोकार्पण समारोह राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल ,
प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़ेंगे ..
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को सुबह 8 बजे रेल मंत्रालय अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों में 85 हजार करोड़ रूपए से अधिक लागत की लगभग 5900 से अधिक रेलवे बुनियादी ढ़ांचा परियोजना की आधारशिला रखेंगे और इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम से लगभग 670 से अधिक रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों से लोग जुड़ेंगे।
रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल एवं भिलाई मेमू कार शेड का विस्तार, दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन का अपग्रेडेशन, रायपुर, दुर्ग, भिलाई मेमू कार शेड, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, बिल्हा रेलवे स्टेशनों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय, स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने और हाशिए पर रहने वाले समाज के वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ ओएसओपी योजना का लोकार्पण करेंगे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login