Connect with us

खबर सक्ती ...

ऋषभतीर्थ में भागवत प्रवाह अध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के प्रांतीय बैठक आयोजित ..

Published

on


भागवत प्रवाह के सदस्य ही मेरी पूंजी है…आचार्य राजेंद्र महाराज, अध्यक्ष ,


अकाल मृत्यु के शिकार मृतात्माओं के मोक्षार्थ अकिंचन भागवत आयोजन हमारा लक्ष्य…अधिवक्ता चितरंजय पटेल, संरक्षक ..


सक्ती, भागवत प्रवाह अध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के प्रांतीय कार्य समिति की बैठक आज अध्यात्मिक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामय बैठक में सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित करते हुए देव पूजन व बांके बिहारी की आराधना की गई। तत्पश्चात संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र शर्मा ने भागवत प्रवाह के सदस्यों को ही अपने जीवन की पूंजी बताते हुए कहा कि आप हम सब मिलकर समाज सेवा के कार्यों को अंजाम दें।

भागवत प्रवाह के प्रांतीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए संरक्षक अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने सदस्यों का अभिनंदन करते हुए संस्थान के उद्देश्य को अमलीजामा पहनाने जुट जाने का आग्रह करते हुए कहा कि अकाल मृत्यु के शिकार सभी मृतात्माओं के मोक्ष के लिए लिए सामूहिक भागवत कथा का आयोजन भागवत प्रवाह की ओर से किए जाने का आग्रह किया जिसका सभी ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए सक्ती नगर में आगामी लोकसभा उपरांत जून माह में भागवत कथा आयोजित करने पर सहमति बनी। सचिव एच एल जायसवाल ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि भागवत प्रवाह केवल भागवत कथा तक सीमित न रहकर सामाजिक सरोकार के कार्यों को बखूबी अंजाम दे रही है।
समारोह में परमेश्वर राठौर, दीनदयाल गबेल, दिलेश्वर चंद्रा, शिव कुमार देवांगन, प्रसिद्ध गायक संतोष महंत आदि पदाधिकारियों के साथ नारी शक्तियों में श्रीमती भगवती जायसवाल, कोमल जायसवाल, श्रीमती मीना सोनी, श्रीमती करुणा शर्मा, उषा श्रीवास आदि उपस्थित रह कर अपने अपने विचार व्यक्त किए।

आज संयोजक आचार्य देवकृष्ण का वर्चुअल उद्बोधन हुआ तथा समापन पर भागवत प्रवाह के अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मण चंद्रा को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात भोजन ग्रहण के उपरांत सभी ने पवित्र तीर्थ स्थल एवम् पर्यटन केंद्र ऋषभतीर्थ दमऊधारा मंदिर व झरना का भ्रमण कर नयनाभिराम दृश्य के साथ कुछ स्मरणीय पल गुजारे। आज सभी बंधुओं का तिलक चंदन से पंडित राजेश शर्मा ने आत्मीय स्वागत किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..14 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन ने शासकीय हाई स्कूल बरगवां में चलाया जागरूकता अभियान ..

साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास और देश के गौरवपूर्ण इतिहास की दी जानकारी .. अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ ..

रायपुर, तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ..

इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा .. रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न ..

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें , किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें .. रायपुर, मंत्रालय (महानदी...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

वीर जवानों के लिए लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ ने भेजीं राखियां ..

सैनिकों की कलाई न रहे सूनी, देश की मिट्टी और स्नेह संदेश के साथ भेजा रक्षा सूत्र .. सक्ती, रक्षाबंधन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर ..

कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर जेठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण, परेड की लेंगी सलामी; उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल करेंगे ध्वजारोहण ..

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती में होगा मुख्य आयोजन, विद्यार्थियों सहित गणमान्य नागरिक रहेंगे मौजूद .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर कोरबा2 दिन ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending