Connect with us

ख़बर रायपुर

भूपेश ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बना दिया था – मुख्यमंत्री साय ..

Published

on

मुख्यमंत्री ने कहा पहली तारीख को ही दे देंगे महतारी वंदन योजना की राशि ..


रायपुर, 28 मार्च, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा में बड़ी बात कही। महतारी वंदन योजना के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में हर महीने महतारियों को एक हजार रूपये देने का वादा था, जिसके अंतर्गत हमने प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त जारी की। उन्होंने कहा मैं यहाँ की माताओं-बहनों को बता देना चाहता हूँ कि अब पहले सप्ताह में नहीं, पहली तारीख में ही महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर देगी हमारी सरकार।

वे यहाँ एक विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर एक बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटाले की सारी हदें पार कर दी थी। शराब घोटाला किया, जिसके दो काउंटर थे। एक काउंटर का पैसा कांग्रेस सरकार के खाते में और दूसरे काउंटर का पैसा सोनिया-राहुल के खाते में जाता था। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना दिया था।

भूपेश बघेल को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महादेव सट्टा एप बंद न हो, चलता रहे इसके लिए भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा है। जिस पर एफआईआर भी दर्ज हुई है। ये छत्तीसगढ़ के लिए कितनी शर्म की बात है। कांग्रेस सरकार ने महादेव सट्टा एप से प्रदेश के बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर दिया।

भूपेश बघेल को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महादेव सट्टा एप बंद न हो, चलता रहे इसके लिए भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा है। जिस पर एफआईआर भी दर्ज हुई है। ये छत्तीसगढ़ के लिए कितनी शर्म की बात है। कांग्रेस सरकार ने महादेव सट्टा एप से प्रदेश के बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि मोदीजी ने 10 साल में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। मोदी सरकार सदैव गरीबों के लिए समर्पित रही है।

मुख्यमंत्री बोले कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका है इसलिए प्रभु राम हम सबके भांचा हैं। भव्य राम मंदिर के निर्माण से पूरे छत्तीसगढ़ वासी खुश हैं और गौरवान्वित हैं। मोदीजी ने पूरी दुनिया में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ाया। इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं।


मुख्यमंत्री बोले फिर लगा भाजपा प्रवेश के लिए कांग्रेसियों का मेला ..


आज की विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कांग्रेसियों के भाजपा प्रवेश से बेहद उत्साहित दिखे। डौंडीलोहारा क्षेत्र के 30 सरपंचों के साथ हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के भाजपा प्रवेश पर मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है। यहाँ तक कांग्रेस पार्टी को प्रत्याशी भी नहीं मिल रहे हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर47 सेकंड ago

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल ..

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित , चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी ..

15 अक्टूबर तक जनता से मांगे गए सुझाव .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ..

स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक .. रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न ..

जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण ..

वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना .. रायपुर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए .. रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित ..

जीआईएस आधारित पोर्टल से आधारभूत संरचना परियोजनाओं की होगी बेहतर योजना एवं त्वरित क्रियान्वयन .. सक्ती, प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध महुआ शराब कारोबारियों पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 15.8 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ..

जैजैपुर के अरसिया गांव में दो अलग-अलग छापेमार कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को भेजा जेल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले में भव्य और गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां करे सुनिश्चित: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो , विभिन्न...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की फेहरिस्त, 32 आवेदनों में आवास, पेंशन, स्कूल प्रवेश और राजस्व विवाद सबसे प्रमुख ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, दूर-दराज़ से पहुंचे ग्रामीणों ने रखी अपनी पीड़ा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending