Connect with us

खबर सक्ती ...

जांजगीर लोकसभा में भाजपा सबसे कमजोर, कॉग्रेस जीत का रचेगी इतिहास – प्रवक्ता गिरधर जायसवाल ..

Published

on


20 साल जांजगीर लोकसभा से भाजपा के सांसद चुने गये लेकिन वे रहे गुमनामी मे
..


सक्ती, छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के लोगों ने जहां शुरुआती दौर में भाजपा 11 की 11 सीट जीतेंगी एसा कह रहे थे, और उनके मंत्री ओ पी चौधरी ने तो यहां तक कह दिया की कॉग्रेस को एक सीट में जीत हासिल नहीं होगी लेकिन जैसे-जैसे मतदान तिथि नजदीक आ रही हैं वैसे-वैसे कॉग्रेस के प्रत्याशियों की जीत की संभावना बढ़ती जा रही है, और हर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी कांटे की टक्कर देने लगे हैं। वरिष्ठ कॉग्रेस नेता प्रवक्ता गिरधर जायसवाल ने कहा कि जांजगीर लोकसभा में हर दूसरे बड़े नेताओं का आगमन होता हैं, और क्षेत्र की जनता भाजपा सांसद के लगातार 4 कार्यकाल का हिसाब पूछ रही है और कह रही है की क्षेत्र में क्या किया कितनी नई ट्रेन चलाई गई और कितनी ट्रेनों का स्टॉपेज हुआ, आज सक्ती, बाराद्वार का स्टेशन बुजुर्ग एवं विकलांग सहित आम जनों को प्लेटफार्म तक जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है कई बार तो उनकी ट्रेन छूट जाती है, सक्ती, बाराद्वार, डभरा, जांजगीर, हसोद, बिलाईगढ़ सारे मंत्री मुख्यमंत्री आकर चले गए लेकिन जीत का आसरा नजर नही आ रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभा का आयोजन किये जाने की तैयारी की जा रही, श्री जायसवाल का कहना है कि गत विधानसभा चुनाव में जो फूल छाप कॉग्रेसी कॉग्रेस को हराने की कोशिश की उनकी दाल नहीं गली कुछ और बचे वे भी भाजपा में शामिल हो जाय भाजपा एवं कॉग्रेस के घोषणा पत्र के बाद लोग सोचने लगे हैं यदि मोदी सरकार रही तो मंहगाई, बेरोजगारी में कोई कमी नहीं होगी श्री जायसवाल का कहना है कि 20 साल जांजगीर लोकसभा से भाजपा के सांसद चुने गये लेकिन वे गुमनामी रहे भाजपा नेताओं द्वारा संविधान बदलने की बात को लेकर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़े वर्गों को लग रहा है कि भाजपा यदि सरकार में आती है तो आरक्षण बन्द हो जाएगा इसलिए इस वर्ग ने कईअवसरों पर भाजपा को मतदान नहीं करने की अपील कर रही हैं छत्तीसगढ़ में साहू समाज भाजपा से वैसे ही नाराज चल रहे हैं बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती महोत्सव में सबने एक स्वर में इस बात का समर्थन किया है कि संविधान बदलने की बात करने वाली भाजपा को वोट नहीं देगी श्री जायसवाल ने कहा कि चुनाव आते आते 400 पार का नारा बन्द हो जायेगा यह तय हो गया कि जांजगीर लोकसभा को भाजपा अपने हाथों से जाते देख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा करा रही हैं जिसका कोई फायदा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत ..

पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था युवक, महत्वपूर्ण लोकेशन और सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था , पाकिस्तान से असलाह...

खबर जांजगीर-चांपा ..4 घंटे ago

योग केवल कसरत नहीं, शक्ति, सेहत, संतुलन और सफलता की कुंजी है – लक्ष्य ऐरन अग्रवाल ..

जांजगीर-चांपा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोलर पम्प व मोटर केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार ..

चोरी का केबल, बिना नंबर की बाइक और घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त .. सक्ती, थाना डभरा पुलिस ने सोलर...

खबर पाली4 घंटे ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में हुआ योगाभ्यास, योग के महत्व पर दिया गया संदेश ..

“करें योग, रहें निरोग” ही स्वस्थ जीवन का सच्चा आधार – बिहारी लाल नवलानी .. पाली, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

बाराद्वार में अखिल भारतीय सतनामी महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न, दशेराम खांडे राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त ..

राजमहंत पी.एल. कोसरिया बने राष्ट्रीय महासचिव, गिरौदपुरी धाम में राष्ट्रीय मुख्यालय स्थापित करने का निर्णय; कई सामाजिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

भीषण गर्मी के बीच मुस्लिम जमात की सराहनीय पहल, अस्पताल चौक पर राहगीरों को पिलाया शर्बत ..

सक्ती, भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच सक्ति में मुस्लिम जमात द्वारा मानवता और सेवा का सुंदर उदाहरण...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती के मिडिल स्कूल केरीबंधा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ..

योगाभ्यास, प्राणायाम और विभिन्न आसनों के माध्यम से दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश .. सक्ती, जिले के मिडिल स्कूल...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

♦️ टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा ..

रायपुर, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये नई दिल्ली से देश के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ..

🔹 अगस्त 2024 से युवती का करता रहा शोषण, शिकायत के बाद सक्ती पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 चलते ट्रक से सरेराह शासकीय चावल चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार ..

🔹 50 किलो चावल और चोरी में प्रयुक्त अवेंजर बाइक जब्त, गिरोह के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending