Connect with us

खबर सक्ती ...

सबका साथ तो लिया, मगर विकास की जगह कर दिया सबका सत्यानाश : मल्लिकार्जुन खड़गे ..

Published

on


पहले-दूसरे चरण में कांग्रेस को भरपूर बहुमत मिल रहा है, उस वजह से अब मोदी साहब छटपटा रहे हैं, उनको पता चल गया है कि, उनकी जमीन खिसक गई है, इसलिए अब सिर्फ हिंदू-मुसलमान की बात कर रहे ..


सक्ती, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चांपा के भालेराय मैदान में जनसभा को किया संबोधित मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा जांजगीर लोकसभा में मोदी एक और झूठ बोल रहे हैं, कि कांग्रेस संपत्ति का एक्स-रे करना चाह रही है। अरे कैसा एक्स-रे.. हम तो सेंसस करना चाह रहे हैं। मोदीजी कहते हैं सबका साथ-सबका विकास लेकिन साथ तो सबका लिया लेकिन विकास किसी का नहीं किया, बल्कि सबका सत्यानाश कर दिया। यह बाते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चांपा के भालेराव मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदीजी कहते हैं कि हमने लाखों लोगों को नौकरी दी। क्या आपको नौकरी मिली अगर नहीं मिली तो क्या मोदीजी झूठ बोल रहे है। किसानों की आमदनी बढ़ाने का काम करने का वादा मोदीजी ने किया था, लेकिन आमदनी बढ़ाई ही नहीं। वे झूठों के सरदार हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग संविधान बदलना चाहता हैं मोहन भागवत ने अपने भाषण में कहा कि हम संविधान नहीं बदलेंगे, आरक्षण नहीं खत्म करेंगे। आखिर उनको यह बात करने की जरूरत क्यों पड़ रही है। अगर खत्म करने की कोई बात नहीं है तो फिर बार-बार इसे बताने की क्यों जरूरत पड़ रही है। मोदीजी को बार-बार यह कहना पड़ रहा है कि हम संविधान नहीं बदलना चाहते लेकिन उनके ही एमपी-एमएलए इसे बदलना चाहता हैं। खड़गे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। मोदीजी और उनके चेले बार-बार कहते हैं कि हमको 400 पार का आंकड़ा दे दो। यह किसान, गरीबों के हक को खत्म करने के लिए 400 पार की बात कर रहे हैं। हम गरीबों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। हम नेक रास्ते में चल रहे हैं। अब लोकतंत्र को बचाने के लिए हाथ का साथ दो। जब तक मोदी भाग नहीं जाता तब तक देश नहीं बचेगा। उन्होंने जय छत्तीसगढ़ महतारी की उद्घोषणा करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगो से कहा कि आप लोग इतनी कड़ी धूप में आए हैं उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। चांपा नगर स्थित भालेराय मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी शिव डहरिया के पक्ष में लोगों से वोट डालने की अपील की। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा के विधायक मंच में उपस्थित थे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के घर में कोई साधारण व्यक्ति भी देश के लिए शहीद नहीं हुआ। कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई थी। मोदीजी प्रधानमंत्री जो हैं वह कांग्रेस की वजह से है। हमने संविधान को बचाया। देश में एक दाना नहीं था, तब हरित क्रांति, श्वेत क्रांति लाई यह सब कांग्रेस सरकार में हुआ। कांग्रेस सरकार ने देश को बनाया है। अब ये लोग बुरी बात बोलकर देश को तोड़ रहे हैं। कमल का फुल मुरझा जाता है, एक दिन में फुल खत्म हो जाता है। ये पंजा, ये हाथ का निशान हमेशा रहेगा। ये मजदूर का हाथ है।

पहले-दूसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस को मिल रहा भरपूर बहुमत कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि मोदी बार-बार कहते हैं कि ये मोदी की गारंटी है। मोदी की बस एक गारंटी पक्की है, वो जो कहते हैं वह बिल्कुल नहीं करते। यही उनकी गारंटी है। 2 चरण के इलेक्शन हुए अब तीसरे चरण का इलेक्शन है। पूरे देश में मैं घूम रहा हूं। सभी कह रहे हैं कि पहले-दूसरे में कांग्रेस को भरपूर बहुमत मिल रहा है। अब मोदी साहब छटपटा रहे हैं। उनको पता चल गया है कि, उनकी जमीन खिसक गई है। अब वे गालियां दे रहे, सिर्फ हिंदू-मुसलमान की बात कर रहे।


कांग्रेस ने लागू कि मनरेगा की स्कीम, खाद्य सुरक्षा अधिनियम भी कांग्रेस कि देन ..


उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि मोदी है तो मुमकिन हैं, हां मुमकिन है विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना मुमकिन है। एक ही ऐसा बहादुर निकला जिसने गरीबों को कुचला। हम इतने दिन सत्ता में रहे, 55 साल में हमने कभी किसी का मंगलसूत्र छीना क्या। आप लोग बीजेपी वालों से पूछो आखिर उन्होंने क्या किया। हमने मनरेगा की स्कीम लाई, हम खाद्य सुरक्षा अधिनियम लेकर आए और ये मोदी कहते हैं 80 करोड़ लोगों को 5 किलो मुफ्त राशन दे रहे है। हमने तो 35 किलो राशन मुफ्त दिया अब महिलाओं के विकास के लिए महालक्ष्मी न्याय योजना के तहत हर गरीब घर की एक महिला के खाते में 8,500 रुपए प्रति माह एवं मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों को 400 रूपए प्रतिदिन का भुगतान करेगी युवाओं को नौकरी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 50% का आरक्षण देने की घोषणा पत्र में हमने लाया है। छत्तीसगढ़ में हमने इतनी स्कीम दी जितनी पूरे देश में नहीं थी। जातिगत समीकरण को साधने का किया प्रयास जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट के जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए खड़गे यहां चुनाव प्रचार करने पहुँचे। इससे पहले उन्होंने विधानसभा चुनावों में भी जांजगीर के पुलिस ग्राउंड में सभा की थी और क्षेत्र की सीटों पर जमकर चुनाव प्रचार किया था और जांजगीर लोकसभा की आठ विधानसभा में कांग्रेस विधायक चुनकर विधानसभा में पहुंचे। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने दौरे के पहले दिन जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के जेठा से ही जनसभा की शुरुआत की है।

कार्यक्रम में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू , गुरमुख सिंह होरा, मोहन मरकाम, उमेश पटेल, रामकुमार यादव, राघवेंद्र सिंह, शेष राज हरबंस, कविता प्राण लहरे, व्यास कश्यप, संदीप साहू , जांजगीर लोकसभा प्रभारी अर्जुन तिवारी, सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडिन, अजय बंसल, नागेंद्र गुप्ता, किशन सोनी, बंटी सलूजा, रामविलास राठौर, बजरंग डीडवानिया, मदन अग्रवाल, दिनेश शर्मा, अवधेश गुप्ता, देवेश सिंह, प्रिंस शर्मा, सक्ती ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया कंवर, गुलजार सिंह ठाकुर, अमित राठौर, अशोक यादव, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, मनोज जासवाल, पीयूष राय, अनिल राठौर, रमेश पैग्वार, राजेश अग्रवाल, भगवान दास गढ़वाल, पूर्व महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू सिंह, सहसराम कर्ष, कमलेश बाबा, राइस किंग खूंटें, राजीव जायसवाल, रूपनारायण साहू , सुरेश देवांगन, महिला जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गीता देवांगन, सुकमत डेंसिल, प्यारेलाल पटेल, रिकी सेवा, कमल यादव, श्याम सोनी, श्रवण सिदार, शिवकुमार प्रधान, सुरेश डेंसिल, अजय बरेठ सहित आठों विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता सभी विधानसभा से आए हुए महिला पुरुष हजारों की संख्या उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ इस्तकबाल ..

गुलाब के फूल बांटकर दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम — मक्का-मदीना की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र .....

खबर पाली18 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी ..

पाली, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती के अंजोरीपाली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 345 किलो लाहन जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, अवैध महुआ शराब विक्रेता लोचन पटेल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल .....

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 67 आवेदन प्राप्त ..

आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करें विभागीय अधिकारी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे कार्यालयों में उपस्थिति करे सुनिश्चित – कलेक्टर .. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने खरीदी बीज जड़ित राखी, पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना ..

कलेक्ट्रेट में सजे इको-फ्रेंडली राखियों के स्टॉल पर उमड़ी लोगों की भीड़, बिहान समूह की महिलाओं को मिला प्रोत्साहन .....

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

केसला टोल प्लाजा हुआ पूरी तरह डिजिटल, अब घर बैठे बनेगा लोकल पास ..

20 किमी दायरे के स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन चालकों को राहत, मासिक 350 रुपये तो सालभर के लिए लगभग लगेंगे 4,200...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं ने नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित टीम को बांधी राखी, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती नगर पालिका पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, बालिकाओं की पहल ने जीता सभी का दिल .. सक्ती, भाई-बहन के पवित्र...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending