Connect with us

ख़बर रायपुर

लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनिए और मतदान अवश्य करिए : संपादक, उप संपादक अतुल शक्ति न्यूज़ ..

Published

on


अध्यक्ष पत्रकार संघ सक्ती ने प्रदेश, जिला एवं क्षेत्र वासियों को मतदान करने की अपील की ..


रायपुर, अतुल शक्ति न्यूज़ के संपादक आशीष शर्मा एवं उप संपादक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) एवं पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा ने प्रदेश, जिला एवं क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि लोकसभा निर्वाचन – 2024 में लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें।

अतुल शक्ति न्यूज़ के संपादक आशीष शर्मा ने कहा है कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए हर मतदाता का वोट अमूल्य है। मतदान का अवसर एक निश्चित अवधि में मिलता है, इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर को बिना गवांए लोकसभा सदस्यों के निर्वाचन हेतु 07 मई 2024 दिन मंगलवार को मतदान केंद्रों में सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग करें। अतुल शक्ति न्यूज़ के उप संपादक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) ने मतदाताओं को जागरूक होकर प्रदेश, जिला एवं क्षेत्र में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से शांति पूर्ण मतदान की अपील की है।

पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है तथा मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है। जब मतदान के लिए जायें तो अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक कार्ड) एवं फोटो युक्त मतदाता पर्ची अवश्य लेकर जायें। मतदान केंद्र में इलेक्ट्रानिक मतदान मशीन के माध्यम से आप अपने पसंद के प्रत्याशी को चुनने के लिए वोट कर सकते हैं। तपेश शर्मा ने कहा है कि मतदान दिवस के दिन मतदातागण मतदान के लिए समय निकालकर अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों में उपस्थित होकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। अपने जिला, राज्य एवं देश की खुशहाली के लिए एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान का होना अपेक्षित है।

हमने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग सुनिश्चित करने की अपील सभी प्रदेश, जिला एवं क्षेत्र के सभी मतदाताओं से की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर17 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर: कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह साइकिल से पहुंचे कार्यालय ..

ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पुलिस अधिकारियों ने साइकिल से संभाली ड्यूटी .. रायपुर, 12 मई 2026 को...

ख़बर रायपुर39 मिनट ago

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ..

कहा- दुर्ग सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है दुर्ग, विभागीय समन्वय से दुर्ग बने...

ख़बर रायपुर58 मिनट ago

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ..

प्रत्येक मृतक सदस्य को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की .. रायपुर, आज 12 मई 2026 को दुर्ग जिले...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो पर कलेक्टर महोबे ने लिया तत्काल संज्ञान ..

अपर कलेक्टर को जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. जांजगीर-चांपा, सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो को...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

जांजगीर-चांपा में प्रशासन का बड़ा एक्शन : फैजल खान और आकाश सिंह एक साल के लिए जिला बदर ..

अपराधियों पर कलेक्टर महोबे की सख्ती : 24 घंटे में जिला छोड़ने का आदेश, छह जिलों में एंट्री बैन .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करे – कलेक्टर .....

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सुशासन तिहार के दावों के बीच जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़ ..

8 साल से भुगतान लंबित, योजनाओं के लाभ को लेकर जनदर्शन में गूंजा जनता का दर्द , कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

नपा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया जिंदल ई ऑटो का शुभारंभ, ई-वाहनों को बताया भविष्य की जरूरत ..

श्यामसुंदर अग्रवाल बोले— डीजल-पेट्रोल पर निर्भरता घटाने ई-वाहनों को अपनाना जरूरी .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती के स्टेशन रोड स्थित...

खबर जांजगीर-चांपा ..24 घंटे ago

तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान ..

जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल , स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कर रही अन्य लोगों के...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

हत्या के प्रयास मामले में बड़ी सफलता: 3000 का इनामी फरार आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार गिरफ्तार, स्थायी वारंट भी तामील ..

सक्ती पुलिस का ऑपरेशन सफल: गंभीर अपराध का फरार आरोपी चढ़ा हत्थे, न्यायालय ने भेजा जेल .. सक्ती, हत्या के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending