Connect with us

खबर सक्ती ...

लोकसभा निर्वाचन – 2024 सक्ती जिले में मतगणना की तैयारियां पूरी, सुबह 8 बजे से होगी मतगणना प्रारंभ ..

Published

on

कल 04 जून को कृषि उपज मंडी नंदेलीभाठा में होगी वोटो की गिनती ,

थ्री लेयर सिक्योरिटी की मतगणना स्थल पर होगी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीव्ही कैमरों से भी होगी सतत निगरानी ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु सक्ती जिले में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त गणना प्रेक्षक की उपस्थिति तथा मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों या निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से मतगणना का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। मतगणना 04 जून 2024 को कृषि उपज मंडी परिसर नंदेलीभाठा में सुबह 08.00 बजे से मतगणना कक्ष में प्रारंभ किया जायेगा। जिस हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कार्य के लिए 14-14 टेबल लगाया गया है। कृषि उपज मंडी परिसर नंदेलीभांठा सक्ती में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत विधानसभा सक्ती चंद्रपुर और जैजैपुर के क्रमशः 237, 262 और 270 मतदान केंद्रों की मतगणना 4 जून 2024 को सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी। मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और सीसीटीव्ही कैमरों से भी सतत निगरानी होगी l

सक्ती – 35 का 17 राउंड, चंद्रपुर – 36 का 19 राउंड और जैजैपुर – 37 के होंगे 20 राउण्ड –

मतगणना की गोपनीयता बनाये रखने संबंधी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 के प्रावधानों को रिटर्निग अधिकारी द्वारा पढ़कर सुनाया जायेगा। मतगणना सुबह 08.00 बजे से प्रारंभ होगी। जिसमें सक्ती – 35 का 17 राउंड में, चंद्रपुर – 36 का 19 राउंड में, जैजैपुर – 37 का 20 राउंड में मतगणना का कार्य किया जायेगा।

परिणाम की जानकारी वेबसाइट पर होगी उपलब्ध –

मतगणना दिवस को राउंडवार परिणाम की जानकारी results.eci.gov.in एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। प्रत्येक मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों या गणना एजेंटो तथा रिटर्निग या सहायक रिटर्निग आफिसर तथा गणना में लगे अधिकारी कर्मचारियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाया गया है। सभी अभ्यर्थियों, गणना एजेंटों एवं उनके निर्वाचक एजेंटो को पहचान पत्र रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी किये गये हैं। सभी को अपने परिचय पत्र के साथ मतगणना स्थल कृषि उपज मंडी परिसर नंदेलीभाठा सक्ती में संबंधित विधानसभा के मतगणना हॉल में निर्धारित समय पर प्रवेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

मीडिया सेंटर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति –

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मतगणना हॉल के समीप मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति रहेगी, लेकिन मतगणना हॉल में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना केन्द्र में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहाँ प्रत्येक स्तर पर पहचान पत्र की जांच उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना केन्द्रों के पहले और बाहरी स्तर पर जिला पुलिस बल की तैनाती होगी। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए गए फोटो आईडी कार्ड वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र के आधार पर ही मीडिया प्रतिनिधियों की एंट्री कृषि उपज मंडी परिसर में होगी। मीडिया प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र प्रवेश स्थल पर दिखाना होगा।

मतगणना स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों से भी होगी निगरानी –

मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। यहां जगह-जगह पर कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रवेश की पात्रता अनुसार पार्किंग की व्यवस्था भी अलग-अलग की गई है। मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, घड़ी, लैपटॉप, आईपैड, हथियार, माचिस, मादक व ज्वलनशील पदार्थ सहित अन्य निर्धारित सामग्रियो को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 मिनट ago

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी ..

15 अक्टूबर तक जनता से मांगे गए सुझाव .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने...

ख़बर रायपुर26 मिनट ago

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ..

स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक .. रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

ख़बर रायपुर46 मिनट ago

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न ..

जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम...

ख़बर रायपुर57 मिनट ago

इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण ..

वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना .. रायपुर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए .. रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित ..

जीआईएस आधारित पोर्टल से आधारभूत संरचना परियोजनाओं की होगी बेहतर योजना एवं त्वरित क्रियान्वयन .. सक्ती, प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अवैध महुआ शराब कारोबारियों पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 15.8 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ..

जैजैपुर के अरसिया गांव में दो अलग-अलग छापेमार कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को भेजा जेल...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले में भव्य और गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां करे सुनिश्चित: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो , विभिन्न...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती मे जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की फेहरिस्त, 32 आवेदनों में आवास, पेंशन, स्कूल प्रवेश और राजस्व विवाद सबसे प्रमुख ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, दूर-दराज़ से पहुंचे ग्रामीणों ने रखी अपनी पीड़ा...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ..

ब्रह्माकुमारी शक्ति कुंज, सक्ती में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ शुभारंभ .. प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending