Connect with us

ख़बर रायपुर

‘जोहार तिरंगा‘ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री ..

Published

on

मशहूर गायक कैलाश खेर और साथियों ने दी , देश-भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति ,

देश भक्ति गीतों को सुनकर सुर से सुर मिलाए लोग ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में जोहार तिरंगा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के मशहूर गायक कैलाश खेर एवं साथियों ने देशभक्ति गीतों की सुरमयी प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्‘ और ‘जान है हमारी है तिरंगा‘ गीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उपस्थित लोगों ने देशभक्ति भाव से ओतप्रोेत होकर सुर से सुर मिलाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इससे पूर्व ‘जोहार तिरंगा‘ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘जोहार तिरंगा’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर देश में तिरंगा सप्ताह मना रहे हैं, जो 9 अगस्त से शुरू हो चुका है और देश के स्वंतत्रता दिवस 15 अगस्त तक चलेगा। इसी कड़ी में इंडोर स्टेडियम में जोहार तिरंगा कार्यक्रम का यह गरिमामय आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की कड़ी में तिरंगा सप्ताह के दौरान देशभर और छत्तीसगढ़ में देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय, अशासकीय संस्थानों, और गाँव-गाँव के स्तर पर तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा मेला जैसे अनेक आयोजन किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा फहराने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि भारत के लाखों वीर सपूतों की कुर्बानी के बाद हमें आजादी मिली, हमारा तिरंगा मिला हमें इसे सहेज के रखना हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत मां के नाम पर एक पेड़ लगाने और संरक्षित करने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीयता किसी भी देश के प्राण और उसकी आत्मा होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश वासियों से आजादी के जश्न के लिए स्वतंत्रता सप्ताह मनाए और हर घर तिरंगा की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें देशभक्ति के उत्साह के साथ तिरंगा सप्ताह और स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहिए।

कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक सर्व किरण देव सिंह, राजेश मूणत, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा, इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब और रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय 08 जुलाई 2026 को । (1) मंत्रिपरिषद् ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा केंद्रीय सार्वजनिक...

खबर रायगढ़16 घंटे ago

🚨 “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड ..

🚨 साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल, सट्टा-पट्टी एवं नगदी जब्त , 🚨 थाना कोतवाली में महिला...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

सेमरा में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा नए भवन में स्थानांतरित, आधुनिक सुविधाओं से मिलेगी बेहतर बैंकिंग सेवा ..

SBI के प्रबंध निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया उद्घाटन, ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग अपनाने का दिया संदेश...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

नशे में ड्राइविंग पर सख्ती: डभरा के ग्राम खेमडा निवासी चालक अनिल साहू पर न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 162 घनमीटर रेत जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का अभियान जारी, कई गांवों में अवैध भंडारण मिला: ग्रामीणों ने ड्रोन सर्वे की...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

हरी खाद के प्रति किसानों में बढ़ रही जागरूकता, कृषि विभाग का अभियान ला रहा बदलाव – उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान ..

‘हरी खाद अपनाओ, लागत घटाओ, मिट्टी बचाओ’ अभियान के तहत 344 किसानों को अनुदान पर मिला मूंग-ढैंचा बीज .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती जिले में 319.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर तहसील में सबसे अधिक 473.3 मिमी बारिश, खेती-किसानी को मिला संबल ..

सक्ती, जिले में मानसून की सक्रियता के बीच 1 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 तक कुल 319.3 मिलीमीटर औसत...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने रामेश्वर नगर स्कूल का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से आत्मीय संवाद कर परखा ज्ञान ..

प्रधानमंत्री, जिलों और राज्यों के नाम पूछकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता जानी, बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए दिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन ..

घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान , कमल विहार एवं रावभाटा सहित लगभग 121 आवासीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार ..

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending