Connect with us

ख़बर रायपुर

बुजुर्ग लुंवर का होगा जशपुर में इलाज ..

Published

on

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में दिए आवेदन पर की गई त्वरित कार्यवाही ..

रायपुर, जशपुर जिले के 80 वर्षीय बुजुर्ग लुंवर साय का जल्द ही इलाज होगा। वे छाती में दर्द और सांस लेने में परेशानी की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने जब यह सुना कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हर बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए मदद करते हैं। तब उन्होंने अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन दिया। उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कैंप कार्यालय से जशपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से लुंवर साय के इलाज की आवश्यक व्यवस्था की गई।

जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम सरायपानी में रहने 80 वर्षीय दिव्यांग लुंवर साय ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से इलाज की व्यवस्था किए जाने और ट्राईसायकल मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले में स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। इसकी मदद से अब तक 1023 मरीज को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है। जशपुर अंचल में लोग बड़ी संख्या में अपनी दिक्कतों और परेशानी के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देते हैं। इन आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर संबंधित विभागों को भेजा जाता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...43 मिनट ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा ,

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल .. 13 नवंबर को बुधवारी बाजार स्टेडियम में...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 11 से 18 नवंबर तक होंगे विविध आयोजन ..

पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने प्रेसवार्ता में गिनाईं मोदी सरकार की जनजातीय हितैषी योजनाएं, सक्ती जिले में भी होंगे विभिन्न...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

भाजपा मंडल भोथिया की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश, प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का किया आह्वान .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

धान खरीदी से ठीक पहले राजस्व अधिकारियों का बड़ा कदम, 13 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तहसीलदार-नायब तहसीलदार ..

प्रदेश सहित सक्ती जिले के राजस्व अधिकारी भी रहेंगे अवकाश पर, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीवी ऐप और एग्रीस्टैक की तकनीकी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

राम नरेश यादव बने ‘नरेन्द्र मोदी विचार मंच’ के प्रदेश उपाध्यक्ष ..

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी ने जारी किया नियुक्ति आदेश , संगठन विस्तार और प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

ऑपरेशन बाज: एक महीने में 1081 स्थाई वारंटियों की धरपकड़, बिलासपुर-मुंगेली सहित चार जिलों का शानदार प्रदर्शन ..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ भी रहे आगे, कोरबा और रायगढ़ का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं; , आईजी रामगोपाल गर्ग ने कमजोर प्रदर्शन...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending