Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ में सहकारी समितियों का मजबूत नेटवर्क होगा तैयार ..

Published

on

हर पंचायत में होगी सहकारी समितियां ,

पेक्स को मल्टीपेक्स के रूप में किया जाएगा विकसित ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने की ठोस रणनीति तैयार की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में सहकारी समितियों का नेटवर्क बनाया जाएगा। सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं कुलदीप शर्मा, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़, ने ‘सहकार से समृद्धि’ पर बनाई गई कार्ययोजना की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पंजीयक एच के दोशी, अपर पंजीयक एच के नागदेव, अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक के.एन. काण्डे, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मछली पालन विभाग, दुग्ध महासंघ मत्स्य महासंघ, कॉमन सर्विस सेंटर व प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के राज्य प्रभारी व प्रतिनिधियों सहित अपर पंजीयक, संयुक्त पंजीयक, उप पंजीयक, सहायक पंजीयक तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में पंचायतवार, पेक्स, मत्स्य समिति और दुग्ध समितियों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही क्रियाशील और अक्रियाशील समितियों के चिन्हांकन कर सक्रिय करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे ग्राम पंचायत जहां एक भी समिति नहीं है, वहां नवीन समितियों का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी छह-छह माह का लक्ष्य बनाकर पेक्स को मबजूत करने तथा मल्टी एक्टिविटी की सुविधाएं बढ़ाने के दिशा में काम किया जाए। उन्होंने कहा कि पेक्स को मल्टी परपस पेक्स के रूप में विकसित करने से लोगों के लिए घर के द्वार पर ही अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे किसानों, गरीबों और मजदूरों के समय और पैसे की बचत होगी।

आगामी खरीफ फसल की खरीदी का समय नजदीक आ रहा है। अतः सभी समितियों के पुराने कार्याें का ऑडिट अनिवार्य रूप से कर ली जाए। वर्तमान में 2058 सहकारी समितियों और 2739 धान उपार्जन केन्द्र हैं। ऐसे ग्राम पंचायत अथवा ऐसे स्थान जहां दूरी अधिक है, वहां नवीन समितियों का गठन किया जाए। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड एवं रूपे क्रेडिट कार्ड की प्रगति की समीक्षा की और राज्य के ज्यादा से ज्यादा प्रदेश के किसानों इस योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल कोऑपरेटिव डेटाबेस की समीक्षा करते हुए सभी समितियों के डेटाबेस को अपडेट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जिलेवार, पंचायतवार, पेक्स, मत्स्य समिति और दुग्ध समितियों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही क्रियाशील और अक्रियाशील समितियों के चिन्हांकन करने के निर्देश भी दिए। ऐसे ग्राम पंचायत जहां एक भी समिति नहीं है, उन्हें लक्ष्य में रखकर नवीन समितियों का गठन किया जाए। इसी प्रकार उन्होंने विश्व अन्न भंडारण योजना, भारतीय बीज सहकारी समिति, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात समिति, प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र, कॉमन सर्विस सेंटर एवं ई-डिस्ट्रिक्स सर्विस की स्थिति सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई। यथा संभव समस्त सहकारी संस्थाओं के खाते जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अनिवार्यता खोले जाना चाहिए, जिससे सहकारिता का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

“बनाया क्या और संवारा क्या?”— भाजपा सरकार के नारे पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का तीखा कटाक्ष ..

अटलजी की प्रतिमा में भ्रष्टाचार शर्मनाक, भाजपा सरकार जनता से मांगे माफी : डॉ. महंत , कटघोरा की अटल प्रतिमा...

खबर सूरजपुर ..11 घंटे ago

प्रदेश स्तरीय रेड क्रॉस बैठक में सूरजपुर की सशक्त भागीदारी, जल्द होगा राज्य चेयरमैन का जिला दौरा ..

मानव सेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने बनी रणनीति, सहयोग नहीं करने वाले अधिकारियों पर भी हुई चर्चा .....

खबर कोरबा12 घंटे ago

नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ , युवाओं से नशे से दूर...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

एक फोन कॉल पर पहुंचे रक्तदाता, महेंद्र बरेठ ने किया 12वां रक्तदान ..

समाजसेवी प्रफुल्ल देशमुख की पहल से गोमती राठिया को मिला जीवनदायी रक्त, देहदान करने वाले परिवार को किया शत-शत नमन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 572.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सर्वाधिक 732.1 मिमी बारिश ..

सक्ती, जिले में मानसून की सक्रियता के बीच 1 जून 2026 से 3 अगस्त 2026 तक कुल 572.7 मिलीमीटर औसत...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बरगढ़ के श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब ..

सक्ती, सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर बरगढ़ स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती में नाबालिगों को वाहन देना अभिभावकों पर पड़ा भारी, लगा 27 हजार रुपये का जुर्माना ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर बोले— नियम विरुद्ध सुविधा देकर बच्चों का भविष्य खराब न करें पालक, अभियान लगातार रहेगा जारी...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार का लिया संकल्प ..

प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी शांतनु साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार सहित...

खबर कोरबा1 दिन ago

पूरे प्रदेश में प्रतिबंध के बाद कोरबा में एनालॉग पनीर की सघन जांच शुरू ..

खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरियों व खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण .. कोरबा, प्रदेशभर में नकली (एनालॉग) पनीर के क्रय,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

रामनामी जनों की उपस्थिति में नेशनल अवार्ड विजेता रामनामी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन ..

कलेक्टर ने रामनामी समुदाय के वरिष्ठजनों का किया सम्मान .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी पहचान को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending