खबर सक्ती ...
अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी मोहन लाल खैर वार गिरफ्तार ..

मुखबिर की सूचना पर सक्ती पुलिस की सफल छापेमारी ,
धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी को भेजा गया जेल ..
सक्ती, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम हरेठी के निवासी मोहन लाल खैर वार (44 वर्ष) को अवैध रूप से महुआ शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर के पीछे की बाड़ी में छापा मारकर 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।
नगर निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहन लाल खैर वार के घर के पीछे प्लास्टिक की झोली में रखी एक 5-लीटर की पीली प्लास्टिक जेरिकेन और 1-लीटर की सफेद प्लास्टिक बोतल में भरी कुल 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।

आरोपी से शराब रखने के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद शराब को जब्त कर लिया गया और आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मोहन लाल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी के साथ सहायक उप-निरीक्षक नजरियुस एक्का, प्रधान आरक्षक विनोद कंवर और महिला आरक्षक दिव्यांश गोंड़ की अहम भूमिका रही।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login