Connect with us

खबर रायगढ़

गर्भवती माताओं की पहली एएनसी जांच समय पर कराने चलाए अभियान – कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ..

Published

on

अस्पतालों में भर्ती गर्भवती महिलाओं का रखें विशेष ध्यान ,

कलेक्टर ने एमडीएसआर समिति की ली बैठक ..

रायगढ़, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के जिला एमडीएसआर समिति की बैठक ली। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे। कलेक्टर गोयल ने कहा कि सभी स्वास्थ्य अधिकारी संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने व अस्पतालों में भर्ती गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने व सुरक्षित प्रसव को लेकर पूरी संजीदगी से काम करें।

उन्होंने मितानिनों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, उनका नियमित स्वास्थ्य जांच एवं फालोअप लेने की हिदायत दी। कलेक्टर गोयल ने गर्भवती माताओं को मिलने वाली रेडी टू ईट फूड की भी जानकारी लेते हुए नियमित इसका वितरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी गर्भवती माताओं की पहली एएनसी (एंटीनेटल केयर टेस्ट) जांच टाईम पर कराने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर गोयल ने कहा कि लोगों को संस्थागत प्रसव के लिए जागरुक करें और शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में आने के लिए प्रेरित करें। शासन के संस्थागत प्रसव की योजना का लाभ महिलाओं को मिले इसके लिए सार्थक पहल करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव को लेकर जागरुकता अभियान चलाने के साथ-साथ मितानिनों व कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने में जुट जाएं। स्वास्थ्य केन्द्रों में शासन से मिलने वाली सभी दवाईयां की उपलब्धता सुनिश्चित करवायें, जिससे ग्रामीण जनों को भटकना न पड़े।

बैठक में सीएमएचओ डॉ. बी. के. चंद्रवंशी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी. पी. पटेल, सिविल सर्जन डॉ.उषा किरण भगत, डीपीएम सुश्री रंजना पैकरा, डॉ.काकोली पटनायक, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. तनवी तिग्गा, समस्त विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं विकासखण्ड प्रबंधक, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन उपस्थित रहे।

नाईट शिफ्ट वाले गंभीरता से करें अपनी ड्यूटी –

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने स्वास्थ्य केन्द्रों में नाईट शिफ्ट में कार्यरत डॉक्टर सहित सभी स्वास्थ्य अमले को गंभीरता से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। जिससे भर्ती एवं आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। रात में भर्ती सभी मरीजों के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग करते रहे एवं अनावश्यक किसी को रात में डिस्चार्ज न करें।

बिना सूचना लम्बे समय से गायब कर्मचारियों की करें ब्रेक इन सर्विस –

बैठक के दौरान कलेक्टर कार्तिकेया को जानकारी मिली कि स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारी अनावश्यक रूप से बिना बताए गायब है। ऐसी सभी कर्मचारियों का ब्रेक इन सर्विस करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की ..

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय , प्रदेश की खेल...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सक्ती जिला अस्पताल में 29 सितंबर को स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम ..

सिकल सेल, थैलेसीमिया, एनीमिया, बीपी-शुगर जांच के साथ बालिकाओं का होगा HPV टीकाकरण, रक्तदान शिविर भी लगेगा .. सक्ती, ‘सेवा...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित ..

पशुधन विकास विभाग द्वारा पालतु एवं आवारा कुत्तों-बिल्लियों का किया गया टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का भी वितरण .. सक्ती, सेवा...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

कचरा नहीं, संसाधन समझें… अपशिष्ट से कमाई और रोजगार के अवसर तलाशें ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला में 150 महिला सदस्यों ने लिया भाग , कलेक्टर जयश्री जैन ने महिला समूहों...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

बडी खबर: मरम्मत कार्य के चलते शिवरीनारायण-गिधौरी मार्ग पर स्थित शबरी सेतु आवागमन के लिए बंद ..

पैदल राहगीरों एवं आपातकालीन सेवाओं को आवागमन की अनुमति , मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः शुरू होगा सामान्य...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता संपन्न ..

संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लहराया परचम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव और नगर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending