Connect with us

खबर सूरजपुर ..

सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा समिति का स्वर्ण महोत्सव ..

Published

on

मशहूर कलाकार शहनाज अख्तर का भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित ..

सूरजपुर, सूरजपुर शहर के भैयाथान रोड स्थित जन आस्था के केंद्र श्री दुर्गा पंडाल की सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा समिति अपना 50वां नवरात्रि पर्व स्वर्ण महोत्सव के रूप में बहुत ही धूमधाम से मनाने जा रही है। वर्ष 1975 में प्रथम बार माता का उत्सव भैयाथान रोड में मनाया गया था, तब से अनवरत श्री दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है।

गौरतलब है कि 50 वर्षों के इस सफर में समिति ने धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समाज कल्याण के भी कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिसमें सुदूर पंहुच विहीन इलाके जैसे बिहारपुर, ओड़गी व सूरजपुर में निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर, धार्मिक पुस्तकालय का संचालन, निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सालय, फिजियोथैरेपी रिहैब सेंटर, शीतल जल प्याऊ का सफल संचालन किया है। निर्धन कन्या विवाह भी समिति के तत्वावधान में कराए गए हैं।

समिति श्री गणेश पूजा समिति, श्री नवयुवक दुर्गा मंडल, कुदरगढ़ी सेवा समिति के भंडारा सहित धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर कार्य करती रही है। नवरात्र उत्सव में एकम को कलश यात्रा, तृतीया को सुंदरकांड बड़े ही भक्ति में माहौल में संपन्न हुआ जिसके साथ ही पंचमी को शहनाज अख्तर द्वारा भजन संध्या, सप्तमी को माता का आगमन शोभायात्रा, शाम को श्री नवयुवक दुर्गा मंडल का वार्षिक उत्सव, अष्टमी को महाआरती व छप्पनभोग, नवमी को डांडिया उत्सव आयोजित है।

पुराना बस स्टैंड में होगा शहनाज अख्तर का कार्यक्रम –

पंचमी के पावन अवसर पर मशहूर कलाकार शहनाज अख्तर का भजन संध्या कार्यक्रम शहर के हृदय स्थल अग्रसेन चौक के समीप पुराना बस स्टैंड परिसर के ठीक पीछे चौपाटी स्थल पर आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समिति के संरक्षक भीमसेन अग्रवाल, अध्यक्ष ईश्वर चंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष राम अवतार बंसल, अमृतलाल गर्ग, सुभाष बंसल, सुरेश मित्तल, राजेश गर्ग, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, सह कोषाध्यक्ष अजय मित्तल व त्रिलोकचंद गर्ग सहित सचिव कृष्ण बंसल, हर्ष बंसल, मनोज गोयल, ललित तायल, व्यवस्थापक सुशील बंसल, विनोद मित्तल, विकास मित्तल, विनोद जैन व भीमसेन मित्तल सहित समिति के सभी सदस्य व श्री नवयुवक दुर्गा मंडल और श्री गणेश पूजा समिति के सभी सदस्य और पदाधिकारी जोर शोर व उत्साह से तैयारियों मे लगे हुए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा2 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending