Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती नगर पालिका में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त: नरेश गेवाडीन बने डॉ. चरण दास महंत के प्रतिनिधि ..

Published

on

कांग्रेस नेताओं ने नरेश गेवाडीन की नियुक्ति पर व्यक्त की प्रसन्नता ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती के लाडले विधायक डॉ. चरण दास महंत ने नगर पालिका परिषद सक्ती में अपने प्रतिनिधि के रूप में नरेश गेवाडीन को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 8 अक्टूबर को सक्ती जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो को प्रेषित पत्र के माध्यम से की गई। नरेश गेवाडीन अब डॉ. महंत की अनुपस्थिति में नगर पालिका के कार्यों का जिम्मा संभालेंगे।

आपको बता दें कि नरेश गेवाडीन पहले भी नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके नेतृत्व में नगर पालिका के कार्यों की सराहना की जाती रही है। इसके अलावा, वे जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और सक्ती के कृषि उपज मंडी में भी महंत जी के प्रतिनिधि रह चुके हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीना गेवाडीन वर्तमान में नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 17 की पार्षद और नगर पालिका की सभापति हैं।

नरेश गेवाडीन की इस नियुक्ति पर सक्ती शहर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। नगर पालिका सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जयसवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल समेत कई प्रमुख नेताओं ने इसे कांग्रेस पार्टी के लिए लाभदायक बताया है। गेवाडीन की लोकप्रियता और उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी ने डॉ. चरण दास महंत जी का आभार जताया है।
वही नरेश गेवाडीन की विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलजार सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती मेनका जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती गीता देवांगन, सुश्री अलका जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश अग्रवाल बाघ बीड़ी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महबूब खान, महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल, हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू, सुदेश शर्मा, जिला किसान कांग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष साधेश्वर प्रसाद गबेल, कालू रघुनाथ अग्रवाल, पार्षद श्रीमती चांदनी सहिस, राम सजीवन देवांगन, ईश्वर प्रसाद लोधी, दीपक सेवक रिक्की, पूर्व पार्षद सम्मेलाल गबेल, संतोष सोनी लाला, पार्षद नान्हू यादव भांचा, घनश्याम जायसवाल, ताहिर खान, अशोक यादव, विजय बहादुर गहरवाल, तनवीर अहमद सोनू कुरैशी, अनवर खान, मुन्ना जायसवाल, अमित अग्रवाल सूरजभान, कमल शर्मा, कांग्रेस नेता सुरेश देवांगन, घनश्याम देवांगन, राकेश राठौर, सुरेश डेंसिल, शिव प्रधान, पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर, राजीव जायसवाल, पूर्व मंडी अध्यक्ष रुप नारायण साहू, श्रीमती रुकसाना बेगम, श्रीमती हाजरा बेगम, सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य पंडित बलराम प्रसाद पांडेय सिरली वाले महाराज, शिवदत्त पांडे शिबू महाराज, लव सोनी, मनोहर लाल खूंटे, पुरुषोत्तम खूंटे, भगवान दास धीरही, अनिल रौतिया, राहुल अग्रवाल प्रियंका मोबाइल सहित क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सख्ती का असर: मल्दा में 240 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार ..

तड़के छापा, अवैध कारोबार ध्वस्त: आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो लाहन नष्ट , जैजैपुर के मल्दा में शराब...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending