Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 2350 अल्प्राजोलम टैबलेट किया जब्त ..

Published

on

अवैध नशीली दवाओं की सप्लाई चैन का भंडाफोड़, तीन आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे ,

सायबर टीम और सक्ती पुलिस की संयुक्त कार्यवाही ..

सक्ती, जिले की पुलिस ने नशीली दवाओं के कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 2350 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर सायबर टीम और सक्ती पुलिस की संयुक्त अभियान के तहत की गई।

छापेमारी और गिरफ्तारी –

दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नवापाराकला निवासी तुलाराम उर्फ अतुल कुम्हार ग्राम मोंहदी जाने वाले मार्ग पर पुल के पास अवैध रूप से अल्प्राजोलम टैबलेट बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2350 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत लगभग 5,640 रुपये है। इसके साथ ही आरोपी के पास से एक पुराना सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 10,000 रुपये आंकी गई है।

सप्लाई चैन का खुलासा –

पूछताछ के दौरान तुलाराम ने बताया कि उसने यह नशीली दवाएं ग्राम पुटकापुरी के सुनील निषाद से खरीदी थीं। पुलिस ने सुनील निषाद को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की, जिससे यह पता चला कि वह रायगढ़ स्थित साकेत फार्मा के मैनेजर मयुर गोहिल से यह दवाएं खरीद रहा था। मयुर गोहिल ने स्वीकार किया कि उसने चार महीने से फार्मा कंपनी के मालिक की जानकारी के बिना अवैध तरीके से इन टैबलेट्स की सप्लाई की थी।

कानूनी कार्रवाई –

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों तुलाराम, सुनील निषाद, और मयुर गोहिल के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(A) और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक बृजेश तिवारी, सायबर सेल प्रभारी अमित सिंह, उप निरीक्षक जी.एस. राजपूत, भुपेन्द्र चन्द्रा, प्रआर उमेश साहू, प्रेमनारायण राठौर, आर. यादराम चंद्रा, मनोज कोसले, फारूख खान, राकेश राठौर, अलेक्सीयूस मिंज, खगेश राठौर और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका ..

छात्रहित में लिया गया फैसला : उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

🚨 जांजगीर एवं चांपा थाना क्षेत्र में HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की रेड ..

🚨 तीन दुकान संचालकों से 56 नग डुप्लीकेट तेल जब्त, कीमत करीब 2.50 लाख रुपये .. जांजगीर-चांपा, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी...

खबर कोरबा7 घंटे ago

मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के 9 गेट खोले गए, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 41,080 क्यूसेक पानी ..

कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में पानी की लगातार अधिक आवक को देखते हुए रविवार 16 अगस्त को शाम 4...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 735.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, मालखरौदा में सर्वाधिक बारिश ..

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: जिले में 13.2 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा सबसे आगे .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू मानसून...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस ..

सक्ती, नगर के शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending