खबर सक्ती ...
पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर पत्रकार संघ सक्ती ने सौंपा ज्ञापन ..

जिलाधीश को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, सुरक्षा कानून लागू करने की अपील – चितरंजय सिंह पटेल ,
कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा पर जोर – तपेश शर्मा ..
सक्ती, पत्रकार संघ सक्ती जिला सक्ती के सदस्यों ने आज पत्रकारों की सुरक्षा के मद्देनजर छत्तीसगढ़ शासन से राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है। इस संबंध में जिला पत्रकार संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम पर जिलाधीश सक्ती को एक ज्ञापन सौंपा गया।

जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा और संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में पत्रकार जनहित और शासन की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। कई बार उन्हें प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा के हित में पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू करना आवश्यक है।
इस अवसर पर पत्रकार संघ के सचिव महेंद्रव बरेठ, उपाध्यक्ष राम अवतार साहू, उदय मधुकर, योम लहरे, नितिन शुक्ला, जी के कुर्रे, बसंत कुमार धीरज, रामकुमार मनहर, विजय धीरहे, साखीदास महंत, महेंद्र कर्ष, सहदेव महंत सहित अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

ज्ञापन के माध्यम से पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्रता से पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करें, ताकि पत्रकार निडरता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login