खबर खरसिया ..
मितानिन दिवस पर भाजपा नेता सनत नायक ने किया मितानिनों का सम्मान ..

साड़ी, श्रीफल और पुष्पमाला भेंट कर सनत नायक ने मितानिनों का बढ़ाया मान ,
समाज सेवा के प्रतीक मितानिनों को सम्मानित कर मनाया मितानिन दिवस ..
खरसिया, 25 नवंबर: मितानिन दिवस के अवसर पर भाजपा नेता एवं ग्राम पंचायत कुसमुरा के सरपंच, सनत नायक ने मितानिनों का श्रीफल, साड़ी और पुष्पमाला से सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। हर वर्ष की तरह, इस वर्ष भी उन्होंने मितानिन दिवस को धूमधाम से मनाया और मितानिनों के सेवा कार्यों की सराहना की।
सनत नायक ने कहा, मितानिन माताएं जिस समर्पण से हर गली-मोहल्ले में जाकर लोगों को जागरूक करती हैं और बीमारियों से बचाव के लिए सलाह देती हैं, वह सराहनीय है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों की सुरक्षा व स्वास्थ्य पर उनका ध्यान देना समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉली निषाद, एमटी पुनीमति चौहान, और मितानिन पदमा पटेल, संतोषी चौहान, जमुना सिदार, और इंद्र कुंवर सिदार को साड़ी और श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
इस अवसर पर अशोक कुमार सिदार, राजेश नायक, पिंटू महाराज, और जगदीश सिदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मितानिन दिवस का यह कार्यक्रम न केवल मितानिनों के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम बना, बल्कि उनके द्वारा किए गए सेवाभाव को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का भी अवसर प्रदान किया।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login