Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

बिरनीपाली में कलेक्टर धर्मेश साहू ने एनएसएस छात्रों को किया मोटिवेट ..

Published

on

150 से अधिक बुजुर्गों को बांटे गए कम्बल ,

महिमा आश्रम में एक पेड़ माँ के नाम किया गया पौधरोपण ..

सारंगढ-बिलाईगढ़, ओडिशा सीमा पर जिले के दूरस्थ ग्राम बिरनीपाली के पास जीरानाला महिमा आश्रम में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल लेन्ध्रा द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर लगाया गया है। इस शिविर में शिविरार्थियों के बीच कलेक्टर धर्मेश साहू और परियोजना निदेशक जिला पंचायत हरिशंकर चौहान ने पहुंचकर एनएसएस छात्रों को मोटिवेट किया। पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया और एक पेड़ माँ के नाम कलेक्टर धर्मेश साहू, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान एवं सभी अतिथियों द्वारा लगाया गया। कार्यक्रम में करीब 150 बुजुर्गों को कलेक्टर एवं अतिथियों द्वारा कम्बल वितरण किया गया, जिसमें सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी मिश्रा एवं सहयोगी सरोज साहू द्वारा किया गया। इस तरह से ओडिशा के सीमांचल में आयोजित इस कार्यक्रम जिला प्रशासन के अधिकारियों के मौजूदगी से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का संचार हुआ है।

शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर धर्मेश साहू ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर छात्रों में आत्मबल के साथ साथ सेवा भावना और सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है जो जीवन में हमेशा काम आता है।उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वच्छता एवं नशामुक्ति के लिए कार्य करने के साथ साथ लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। यह सराहनीय है।इस तरह से शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने में आप सबकी भागीदारी होनी चाहिए। आप लोगों ने नशा मुक्ति और स्वच्छता का संदेश देकर यहाँ से इस अभियान का शुभारम्भ किया है, जिसे और आगे बढ़ाना है। ताकि इसका असर आसपास के गांवों में दिखने लगेगा।इसमें ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों की भी सहभागिता बढ़ेगी और राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से बेहतर काम कर सकेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत के परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी शासकीय योजनाओं और सामाजिक कार्यो के साथ साथ अपने और अपने परिवार आसपास के वातावरण को भी सुन्दर बनाने की दिशा में कार्य करें साथ ही अपने भविष्य निर्माण को लेकर चाहे किसी क्षेत्र में हो सबसे बेहतर और अलग करके अपनी अलग साख एवं पहचान बनाएंगे तो उसमें सफलता अवश्यम्भावी है। हमारे युवा अगर अपनी लक्ष्य पर केंद्रित रहकर मेहनत करेंगे तो युवा आइकॉन कहे जाने ओपी चौधरी जैसा आईएसएस भी बन सकते हैं।लक्ष्य निर्धारित रहे और अडिग होकर कार्य करेंगे तो रास्ते की कोई भी बाधा रोड़ा नहीं बन सकती। उन्होंने गीत के माध्यम से सबको उत्साहित कर दिया।

इस मौके पर चेम्बर ऑफ़ कामर्स बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार व रेडक्रास सोसायटी के सदस्य मोहन नायक, शोभादास मानिकपुरी, जनपद सदस्य मोहन पटेल, महिमा आश्रम के अध्यक्ष भागीरथी भोई सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 मिनट ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर31 मिनट ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर44 मिनट ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending