Connect with us

खबर रायगढ़

अग्निवीर भर्ती रैली: व्यवस्थाओं का जायजा लेने रैन बसेरा पहुंचे निगम आयुक्त – क्षत्रिय ..

Published

on

युवाओं से की चर्चा, व्यवस्थाओं के संबंध में लिए फीडबैक ,

अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल युवाओं ने जिला प्रशासन के व्यवस्थाओं के लिए किया आभार व्यक्त ..

रायगढ़, अग्निवीर भर्ती रैली रायगढ़ के बोईरदादर स्टेडियम में प्रारंभ हो गई है। जिसमें प्रदेश भर के फिजिकल टेस्ट पास कर चुके अभ्यर्थी शामिल हो रहे है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है। जिसका आज निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने रैन बसेरा में पहुंच कर उनके ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल युवाओं से चर्चा करते हुए सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल युवाओं को अपने हाथ से भोजन भी परोसे।

निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन एवं अन्य विभाग के टीम द्वारा पहले से ही तैयारी पूर्ण कर ली गई थी। जिसके तहत अभ्यर्थियों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। वहीं रेल्वे स्टेशन, केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड एवं सारंगढ़ बस स्टैंड में अभ्यर्थियों के लिए परिवहन की सुविधा की गई है। साथ ही प्रशासन एवं जनसहयोग से नाश्ता एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई है। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को सेंटर तक पहुंचाने एवं परीक्षण उपरांत उन्हें गंतव्य तक छोडऩे हेतु परिवहन की व्यवस्था की गई है। 4 दिसम्बर को 580 अभ्यर्थियों के अलावा आज लगभग 950 अभ्यर्थी जिला प्रशासन के द्वारा की गई सुविधा का लाभ ले रहे है।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में बने सामुदायिक एवं मंगल भवन में नि:शुल्क ठहरने की व्यवस्था की गई है। जहां अभ्यर्थियों को साफ -सुथरा शौचालय, नहाने एवं फ्रेश होने की भी सुविधा मिल रही है। इसमें सभी सामुदायिक भवनों में अभ्यर्थियों के आराम करने, सोने के लिए गद्दा, तकिया एवं ठंड से बचने कंबल की व्यवस्था की गई है। सभी सामुदायिक भवनों में अलाव जलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के ठहरने वाले सामुदायिक भवनों में प्रति दिवस समुचित सफाई एवं शुद्ध पीने की पानी व्यवस्था के निर्देश दिए गए है। इसमें नगर निगम की विभिन्न टीम निर्धारित की गई है, ताकि युवा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। रैली में शामिल होने वाले युवाओं की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड में हेल्प डेस्क लगाया गया है, जहां गठित टीम के कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। यहां ट्रेन या बस से पहुंचने वाले युवा उम्मीदवारों का शहर में स्वागत करने के साथ उनके ठहरने के स्थलों, ट्रांसपोर्ट की सुविधा एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है।

अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल युवाओं ने जिला प्रशासन का किया आभार व्यक्त –

निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने रैन बसेरा में पहुंचे अभ्यर्थियों से चर्चा की। बीजापुर से आए लक्ष्मण कुडिय़म ने कहा कि यहां अच्छी व्यवस्था है। सुबह के नाश्ते के साथ रात में भोजन दिया गया। इसी प्रकार अंबिकापुर के आर्यन सोनकर एवं सरगुजा मैनपाट के विवेक तिर्की ने कहा कि बस स्टैंड पहुंचने पर लोगों ने रहने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। जिसमें हमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई, यहां बेहतर व्यवस्था हैै। वही रैली स्थान तक जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई है, जो युवाओं के लिए काफी अच्छा है। उन्होंनेे जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा6 मिनट ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...26 मिनट ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...49 मिनट ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर24 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending