Connect with us

खबर सक्ती ...

टिकेश्वर गबेल बने सक्ती के नए भाजपा जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उमड़ा उत्साह ..

Published

on

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नए साल की शुरुआत में संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सक्ती जिले में पार्टी ने टिकेश्वर गबेल को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा सोमवार को भाजपा कार्यालय सक्ती में जिला चुनाव पर्यवेक्षक रामसेवक पैकरा और जिला चुनाव प्रभारी कृष्ण कुमार राय की उपस्थिति में की गई।

जिलाध्यक्ष बनने पर टिकेश्वर गबेल को बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भारी भीड़ जुटी। पार्टी कार्यालय के बाहर ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री मेघाराम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिकेश्वर गबेल वर्तमान में जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 20 से सदस्य हैं और भाजपा में महामंत्री का पद संभाल रहे थे। उनके चाचा प्रीतम गबेल भी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने उन्हें विधिवत पदभार ग्रहण कराया।

संगठन को मजबूत करने का संकल्प
अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए टिकेश्वर गबेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा, “मैं संगठन के विकास और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। पार्टी की मजबूती के लिए समर्पण के साथ कार्य करना मेरा लक्ष्य है।”

उनकी नियुक्ति से सक्ती जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending