Connect with us

खबर खरसिया ..

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जगत ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण ..

Published

on

खरसिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अनिल कुमार जगत ने आज सिविल अस्पताल खरसिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और मरीजों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति तथा इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. जगत ने मरीजों से दवा वितरण की स्थिति के बारे में भी पूछताछ की। मरीजों ने संतोषजनक उत्तर दिए, जिससे उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की सराहना की।

अस्पताल व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण –

डॉ. जगत ने दवा स्टोर, लेबर रूम, एक्स-रे कक्ष और पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया। दवा स्टोर की जांच के दौरान उन्होंने चीफ फार्मासिस्ट को निर्देशित किया कि आवश्यक दवाओं की सूची बनाकर उनकी जल्द आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने में असुविधा न हो।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर –

निरीक्षण के दौरान डॉ. जगत ने कहा कि सरकार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल की सेवाएं ऐसी हों कि मरीजों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

अस्पताल की समस्याओं का निराकरण जल्द –

निरीक्षण के दौरान सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. दिलेश्वर पटेल ने डॉ. जगत को अस्पताल में मौजूद कमियों से अवगत कराया। इनमें डायलिसिस मरीजों के लिए आवश्यक इंजेक्शन, डॉक्टरों की व्यवस्था, एक्स-रे फिल्म की कैसेट और पेयजल सुविधा जैसी आवश्यकताओं को शामिल किया गया। इस पर डॉ. जगत ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ. दिलेश्वर पटेल, बीपीएम भास्कर, डॉ. सुरेश राठिया, बाबू सौरभ सिंह ठाकुर, रवि राठौर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर44 मिनट ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..1 घंटा ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 घंटे ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका ..

वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज , राज्यपाल ने टीम के सदस्यों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending