खबर सक्ती ...
जल संरक्षण के प्रति जागरुक करने वाटरशेड यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर एवं जिला सीईओ ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ग्राम असौंदा के पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में कृषि विभाग अंतर्गत आयोजित वाटरशेड यात्रा, पानी की पाठशाला कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही कलेक्टर और सीईओ वाटरशेड यात्रा में शामिल होकर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक किए। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सिंचाई योजना जल ग्रहण विकास घटक 2.0 अंतर्गत आज ग्राम असौंदा के पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण से देवरी तक वाटरशेड यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे ग्रामीण, स्कूली बच्चे आदि शामिल हुए। इसके साथ ही कलेक्टर और सीईओ द्वारा ग्राम असौंदा के आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण असौंदा में आयोजित वाटरशेड यात्रा कार्यक्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने संबोधित करते हुए जल के महत्त्व, जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर आम जन को जानकारी देते हुए लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरुक किया। इसी तरह जिला पंचायत सीईओ वासु जैन द्वारा संबोधित करते हुए पानी के एक-एक बूंद को संरक्षण करके गाँव का पानी गाँव में सहेज कर रखने की बात कही। इसके साथ ही वाटरशेड यात्रा वेन द्वारा ग्रामवासियों को एल.ई.डी. के माध्यम से जलसंरक्षण पर आधारित चलचित्रों का आडियो एवं विडियो प्रदर्शन कर जागरुक किया गया। वाटरशेड यात्रा आयोजन के दौरान जनभागीदारी को बढाने के लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत भूमि संसाधन विकास के तत्वाधान में जल व भूमि संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग को बढा़वा देने के लिए वाटरशेड वेन के माध्यम से जलग्रहण क्षेत्रों का विकास, वर्षा जल संचयन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि के साथ साथ ग्रामीण आर्थिक व्यवस्था को सतत बनाने के उददेश्य से वाटरशेड यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर उप संचालक कृषि जांजगीर ललित मोहन भगत, परियोजना अधिकारी आर.एन. गांगे एवं जलग्रहण के समस्त कर्मचारी, मिडिल स्कुल एवं आंगनबाड़ी के समस्त कर्मचारी वाटरशेड कमेटी के अध्यक्ष व सदस्य, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, उपयोग कर्ता दल एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी आर.एन. गांगे के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
























You must be logged in to post a comment Login