Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

बड़ी खबर: चांपा की प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा फर्नेस हादसा: कई मजदूर घायल, कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे, इलाज में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश ..

Published

on

जांजगीर-चांपा, चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। फर्नेस यूनिट में हुए हादसे के कारण कई मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हरकत में आ गया।

कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने प्लांट प्रबंधन से पूरी घटना की जानकारी ली और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर छिकारा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए और उन्हें हरसंभव बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रशासन ने घटना की जांच के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया है, जो दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करेगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीएम सुमित बघेल समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।

फिर हादसा, फिर लापरवाही? प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस हादसे ने खड़े किए कई सवाल –

चांपा के प्रकाश इंडस्ट्रीज में हुए ताजा हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फर्नेस में हादसे से कई मजदूर घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारणों की जांच शुरू हो चुकी है, लेकिन सवाल यह है कि क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी फिर एक हादसे का कारण बनी?

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में इस घटना को लेकर गहरी चिंता है, वहीं हादसे ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 मिनट ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..15 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़16 घंटे ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending