Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में गूंजा भक्ति का स्वर: श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 101वीं महाआरती का आयोजन

Published

on

महन्त रामसुन्दर दास जी के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने की भक्ति आराधना ,

ढोल-ताशों, आतिशबाजी और कीर्तन से सजी भक्ति संध्या में भक्तिमय माहौल ..

सक्ती, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में 101वीं महाआरती का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। यह पावन अवसर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज, पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ के दिव्य सानिध्य में संपन्न हुआ।

शाम 6 बजे जैसे ही पीठाधीश्वर महाराज जी सक्ती के मौली फिश चौक पहुँचे, वहाँ ढोल-ताशों, भव्य आतिशबाजी एवं जयघोष के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। नंदकिशोर तम्बोली जी ने महाराज श्री को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया, वहीं अमित तम्बोली द्वारा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। भगत राम शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी संग पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की। मंदिर परिवार के सभी सदस्यों ने पूरे भक्ति भाव से महाराज जी का अभिनंदन किया।

मौलीश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद, सभी भक्तों के साथ कीर्तन करते हुए माँ महामाया मंदिर पहुंचे। वहाँ माता रानी को चूनरी व नारियल अर्पित कर पीठाधीश्वर जी को मंदिर के बैगा द्वारा आशीर्वादस्वरूप चुनरी भेंट की गई। फिर संगीतमय कीर्तन और जयकारों के साथ साँई मंदिर, नवधा चौक होते हुए श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पहुँचे, जहाँ हनुमान गेट पर अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने पुष्पहार से स्वागत किया।

हनुमान मंदिर पहुँचने पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी द्वारा सभी को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। हनुमान जी के विशेष श्रृंगार के दर्शन के उपरांत, गणेश वंदना और पंचदीप आरती संपन्न हुई। तत्पश्चात, आदरणीय पीठाधीश्वर महाराज जी के करकमलों से 51 दीपों से सजी भव्य महाआरती का शुभारंभ हुआ, जिसमें क्रमशः सभी अतिथि और भक्तों ने भाग लिया।

आरती के उपरांत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और महाराज जी ने गर्भगृह में जाकर दर्शन कर तिलक और सिद्ध हनुमान जी की छाया स्वरूप भेंट स्वरूप प्राप्त किया। अपने आशीर्वचनों में उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों के प्रयासों से आज 101वीं महाआरती का यह शुभ अवसर साकार हुआ है।

कार्यक्रम के अंत में गौ सेवा समिति द्वारा संचालित सेल्टर का निरीक्षण भी किया गया, जहाँ पीठाधीश्वर जी ने घायल गौ माता और पशुओं की सेवा की सराहना करते हुए रायपुर में विस्तार की योजना पर चर्चा की।

इस भव्य आयोजन का समापन सामूहिक तस्वीरों और सम्मानपूर्वक विदाई के साथ हुआ। यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और भक्ति का एक अनुपम उदाहरण बनकर सभी भक्तों के ह्रदय में अमिट छाप छोड़ गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सूरजपुर ..8 मिनट ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़6 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending