Connect with us

खबर सक्ती ...

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

Published

on

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर ..

सक्ती, चौकी अड़भार, थाना मालखरौदा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति समेत सास और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई एसडीओपी सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, चौकी अड़भार थाना मालखरौदा में दर्ज मर्ग क्रमांक 51/2026 की जांच के दौरान मृतिका के परिजनों के कथन लिए गए। जांच में सामने आया कि 20 अप्रैल 2026 को आरती गबेल का विवाह ग्राम बंजारी निवासी राहुल गबेल के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति राहुल गबेल, सास शांतिबाई गबेल और ससुर शशी कुमार गबेल द्वारा आरती को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के अनुसार आरोपियों द्वारा उसे अनाथ और बहरी बताते हुए यह ताना दिया जाता था कि वह कुछ लेकर नहीं आई तथा किसी अन्य स्थान पर शादी करने पर दहेज मिलता।

पुलिस जांच के मुताबिक, लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर आरती ने 20 जून 2026 को कीटनाशक का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान 27 जून 2026 को जिला अस्पताल कोरबा में उसकी मृत्यु हो गई। मर्ग जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर चौकी अड़भार पुलिस ने आरोपी पति राहुल गबेल (21), सास शांतिबाई गबेल (40) और ससुर शशी कुमार गबेल (42), सभी निवासी ग्राम बंजारी, चौकी अड़भार, थाना मालखरौदा, के विरुद्ध अपराध क्रमांक 332/2026, धारा 80(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा द्वारा विवेचना की निगरानी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई सुनिश्चित की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 19 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी व्ही.एन. शर्मा, सउनि बिसोहन चंद्रा, आरक्षक मुकेश खुंटे, आरक्षक पुषनाथ भगत एवं महिला आरक्षक गीतांजली चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..20 मिनट ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...59 मिनट ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending