Connect with us

खबर बिलासपुर

अधूरी सिंचाई योजनाएं बनी भूजल संकट का कारण: कलेक्टर ने की जल संसाधन विभाग के कामकाज की समीक्षा ..

Published

on

जल संरक्षण व कार्य प्रगति पर लाने के कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश ..

बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सिंचाई विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के सिंचाई परियोजनाओं के मरम्मत और रख रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधूरे कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अधूरी सिंचाई परियोजनाएं भी भू जल के नीचे चले जाने का एक कारण है। सतही जल के संरक्षण में सिंचाई विभाग की अहम भूमिका है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्माण स्थल की सतत निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि कामों की गुणवत्ता से कदापि समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने बारिश के पानी को रोकने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एडीएम आर ए कुरुवंशी भी मौजूद थे।

कलेक्टर अग्रवाल ने कहा डेम और एनिकट के गेट में जो भी मरम्मत कार्य किया जाना है वो जल्द कर ले। उन्होंने बारिश के पानी को रोकने के लिए फोकस करने कहा। नाला बंधान, पर्कुलेशन टैंक जैसे स्ट्रक्चर बनानें के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि भू जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। पानी के अंधाधुंध दोहन से ऐसी स्थिति निर्मित हुई है। हम भूमि के नीचे का पानी बहुत निकाल चुके हैं। अब हमें पानी भूमि के नीचे डालना है। राजनांदगांव जिले में इस दिशा में बहुत अच्छा काम हुआ है। हम समाज के लिए जो भी बेहतर कर सकते हैं, हमें करना चाहिए। पौधरोपण एवं जल संरक्षण हर तरह के कार्य का अनिवार्य हिस्सा है। किसानों को फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित करे। हर गांव में एक-एक पर्काेलेशन टैंक बनाना है। उन्होंने सभी सब इंजीनियर और एसडीओ को इस पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि गांव का पानी गांव में रुकना चाहिए, यह हमारा लक्ष्य है। जब तक हम गांव वालों को अभियान से नहीं जोड़ेंगे तब तक हमें जल संरक्षण के कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। कलेक्टर ने अधूरे कामों को समय में पूरा करने के निर्देश दिए। कहा उनकी गुणवत्ता से कतई समझौता नहीं किया जाये। बैठक में जल संसाधन विभाग के ईई मधु चंद्रा सहित सभी एसडीओ एवं सब इंजीनियर उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending