खबर बिलासपुर
कुपोषण दूर करने चलेगा ‘पोंठ लईका’ अभियान ..

जनभागीदारी से कुपोषण मुक्त समाज बनाने की अभिनव पहल ..
बिलासपुर, जनभागीदारी से कुपोषण मुक्त समाज बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने अभिनव पहल की है। पोंठ लईका अभियान के नाम से जिले में एक अभियान शुरू किया गया है। प्रथम चरण में 250 आंगनबाड़ी केन्द्रों की मध्यम एवं गंभीर रूप से कुपोषित लगभग 4 हजार बच्चों को लक्ष्य में लिया गया है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रार्थना सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में अभियान के अमल में लाने की रूपरेखा बताई। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों के व्यवहार परिवर्तन से कुपोषण के दुष्चक्र से बाहर निकालना संभव है। इसके लिए भारी भरकम बजट की जरूरत नहीं है। स्थानीय रूप से उपलब्ध संसाधनों और प्रचलित सरकारी योजनाओं के तालमेल से इस अभियान को सफल किया जा सकता है। अभियान का जिले में संचालन एम्स रायपुर, यूनिसेफ और स्को 4 एन के सहयोग से किया जायेगा। आगामी छह महीनों में लक्षित बच्चों को सुपोषित करने की समय-सीमा रखी गई है।

इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, यूनिसेफ के पोषण समन्वयक डॉ. महेन्द्र प्रजापति,एम्स रायपुर के समन्वयक वरूण एलेक्जेण्डर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login