Connect with us

खबर खरसिया ..

घरेलू विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, खरसिया के ग्राम बकेली की घटना ..

Published

on

टांगी से वार कर पिता की ली जान, आरोपी बेटा न्यायिक रिमांड पर ..

खरसिया, थाना क्षेत्र के ग्राम बकेली में पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने टांगी से हमला कर अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

मामले की जानकारी के अनुसार, कल दिनांक 09 जुलाई 2025 को खरसिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बकेली निवासी एक घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संतोष गबेल (65 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की।

मृतक की पत्नी श्रीमती माधुरी गबेल (59 वर्ष), जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका पति संतोष गबेल शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर में विवाद करता था। घटना वाली रात 8 जुलाई को रात करीब सवा आठ बजे उनका बेटा कुश कुमार गबेल उर्फ लोधु गबेल (32 वर्ष) घर में भोजन कर रहा था, तभी संतोष गबेल हाथ में टांगी लेकर आया और बेटे से लड़ाई करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों घर से बाहर निकल गए, जहां कुश गबेल ने पिता के हाथ से टांगी छीनकर उसी से उसके गले पर दो-तीन बार प्राणघातक वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल संतोष गबेल को गांव वालों की मदद से खरसिया अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खरसिया पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर आरोपी कुश कुमार गबेल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/2025 धारा 103, (1) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से टांगी, खून से सने कपड़े व अन्य अहम साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और आज उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

संपूर्ण जांच व कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर धृतांत एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा4 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़5 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...5 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending