Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में जिओ नेटवर्क चरमराया, उपभोक्ता हुए परेशान ..

Published

on

घर के अंदर नहीं चलता इंटरनेट, छत पर चढ़कर करना पड़ रहा उपयोग ,

शिकायतों के बाद भी जिओ कंपनी रही बेपरवाह, 5G सेवा बनी मजाक ..

सक्ती, शहर सहित आसपास के इलाकों में इन दिनों जिओ कंपनी की इंटरनेट सेवाएं उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन चुकी हैं। घर के अंदर नेटवर्क नहीं चलने की वजह से लोगों को इंटरनेट उपयोग के लिए छत या बाहर का रुख करना पड़ रहा है। उपभोक्ता सवाल उठा रहे हैं कि जब नेटवर्क ही नहीं चलेगा तो डिजिटल युग में ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम और अन्य जरूरी काम कैसे होंगे?

शहर में जिओ उपभोक्ताओं की संख्या बहुत अधिक है, इसके बावजूद कंपनी ने अब तक न तो अपने मोबाइल टावरों की संख्या बढ़ाई है और न ही नेटवर्किंग सिस्टम को वर्तमान तकनीक के अनुसार अपडेट किया है। 5G सेवा की घोषणा के बाद उपभोक्ताओं को तेज इंटरनेट की उम्मीद थी, लेकिन वास्तविकता में लोग 2G जैसी रफ्तार का अनुभव कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिओ नेटवर्क की स्थिति इतनी खराब है कि पढ़ाई से लेकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तक प्रभावित हो रहे हैं। शिकायतों के बावजूद कंपनी के अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो वे अन्य नेटवर्क प्रदाताओं की ओर रुख करने को मजबूर होंगे।

आज के समय में जब शिक्षा, रोजगार और अन्य सेवाएं डिजिटल हो रही हैं, ऐसे में कमजोर नेटवर्क सेवा उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है। जिओ कंपनी यदि शीघ्र ही इस दिशा में ठोस कार्यवाही नहीं करती, तो उपभोक्ताओं का भरोसा डगमगाना तय है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा7 घंटे ago

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर तोपनो ने दिए जरूरी निर्देश, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ..

भव्य व गरिमामय हो 15 अगस्त का आयोजन, प्रशासन रहे पूरी तरह मुस्तैद: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, मानसून को देखते...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जनदर्शन में 29 आवेदन पहुंचे, आवास, राशन कार्ड और पीएम किसान की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनदर्शन में आवास, पेंशन और आधार सुधार सहित 29 आवेदन प्राप्त...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending