Connect with us

खबर सक्ती ...

लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने रेल मंत्री से की मुलाकात, क्षेत्रीय रेलवे सुविधाओं के विस्तार की रखी मांग ..

Published

on

नई ट्रेनों के स्टॉपेज व अमृत स्टेशन योजना के लिए जताया आभार ..

सक्ती, जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने संसदीय क्षेत्र में रेलवे यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली स्थित उनके निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद जांगड़े ने रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों की समस्याओं और विकास की आवश्यकताओं से अवगत कराया।

सांसद ने बताया कि उनके क्षेत्र के कई बड़े रेलवे स्टेशन प्रतिवर्ष रेलवे को भारी राजस्व प्रदान करते हैं, बावजूद इसके वहां यात्री सुविधाओं में वृद्धि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कुछ स्टेशनों को “अमृत स्टेशन” योजना में शामिल कर उनका आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने रेल मंत्री एवं प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

इसके साथ ही सांसद जांगड़े ने कुछ नई ट्रेनों के स्टॉपेज की भी मांग रखी, जिसे उन्होंने क्षेत्र की जनता की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि इन स्टॉपेज से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद की मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित में उठाए गए ऐसे मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ विचार किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..16 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending