Connect with us

खबर खरसिया ..

खरसिया ब्लॉक में मनरेगा के तहत वृहत वृक्षारोपण, हितग्राहियों ने बनाया प्रधानमंत्री आवास वाटिका ..

Published

on

जोबी व नावापारा पंचायत में 980 पौधों का रोपण, उत्कृष्ट हितग्राहियों का हुआ सम्मान ..

खरसिया, रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण व ग्रामीण सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोबी में 500 एवं ग्राम पंचायत नावापारा पश्चिम के चारागाह में 480 पौधों का रोपण कर “प्रधानमंत्री आवास वाटिका” का निर्माण किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, जनप्रतिनिधि रविन्द्र गबेल, महेश साहू, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, पंच, सरपंच सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों ने स्वयं वृक्षारोपण कर अपने आवासों के पास वाटिका का निर्माण किया। इस दौरान आवास योजना के अंतर्गत समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने वाले हितग्राहियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ग्रामीणों को पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल और वाटिका की उपयोगिता के विषय में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन भी दिया गया।

इस मौके पर एसडीएम खरसिया प्रवीण तिवारी, जनपद पंचायत खरसिया के सीईओ पवन पटेल, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी अमित मांझी, प्रधानमंत्री आवास शाखा के ब्लॉक समन्वयक पद्मलोचन सिदार, एसबीएम समन्वयक हेमंत उरांव सहित पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सहायक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिला, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली और स्वच्छता की दिशा में एक सराहनीय कदम भी उठाया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर5 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा7 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending