Connect with us

खबर सक्ती ...

सार्वजनिक स्थान पर तलवार-चाकू लहराने वाले तीन युवक गिरफ्तार ..

Published

on

इंस्टाग्राम पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर फैला रहे थे दहशत ..

सक्ती, थाना सक्ती पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार और चाकू लहराकर आमजन में भय का वातावरण निर्मित करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटना 23 अगस्त 2025 की है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बस स्टैण्ड सक्ती क्षेत्र में तीन युवक तलवार एवं चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक लखनलाल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर तीनों युवकों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान

नरेंद्र कुमार यादव उर्फ दाऊ (22 वर्ष, ग्राम नावापारा खुर्द),
वाजिद खान उर्फ राजू (21 वर्ष, ग्राम कंचनपुर),
अनिल कुमार यादव उर्फ पिंटू (25 वर्ष, ग्राम नावापारा खुर्द) के रूप में हुई।

पुलिस ने नरेंद्र यादव से एक लोहे की तलवार तथा वाजिद खान और अनिल यादव से दो नग लोहे के चाकू जब्त किए। तलवार-चाकू रखने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किंतु आरोपीगण किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

विवेचना के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपियों ने अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था, जिससे आमजन में भय और दहशत फैलाना उद्देश्य था। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर संदिग्ध रील और कंटेंट की निगरानी निरंतर की जा रही है।

इस कार्यवाही में सउनि रामकुमार, प्रधान आरक्षक संजीव शर्मा तथा आरक्षक यादराम चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...46 मिनट ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..13 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर14 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर14 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..15 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending