खबर खरसिया ..
मिडिल स्कूल से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर ..

खरसिया, रायगढ़ जिले के जोबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नगोई में चोरी की वारदात को पुलिस ने तत्परता से सुलझा लिया है। प्रधान पाठक हेमंत कुमार चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 सितंबर की सुबह जब वे विद्यालय पहुंचे तो स्कूल भवन के दो कमरों के ताले टूटे मिले। प्रधान पाठक कक्ष और अतिरिक्त कक्ष में रखी चार बोरी चावल में से दो बोरी गायब थीं। तलाश के दौरान एक बोरी पास ही दीवान किनारे सकरा (कोलकी) में पड़ी मिली, जबकि लगभग 50 किलो वजन की एक बोरी जिसकी कीमत करीब 1550 रुपये थी, अज्ञात चोर द्वारा ले जाई गई थी।
चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर ने मामले में अपराध क्रमांक 500/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की और मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर आज 14 सितंबर को आरोपी आत्मजीत राठिया पिता जगसिंह उम्र 43 वर्ष निवासी नगोई को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार की। आरोपी से घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगिया और 50 किलो चावल से भरी जूट की बोरी जिसकी कुल कीमत लगभग 1550 रुपये आंकी गई, पुलिस ने बरामद की है। आरोपी आत्मजीत राठिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login