खबर खरसिया ..
कापू में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, बच्चों को दी गई कानूनी जागरूकता की जानकारी ..

खरसिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जैन एवं तालुका विधिक सेवा समिति धरमजयगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया रजक के निर्देशानुसार 11 अक्टूबर 2025 को जोहन इंग्लिश मीडियम स्कूल, कापू में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना एवं उनके अधिकारों की जानकारी देना था।
शिविर में पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती सावित्री डनसेना, थाना कापू द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल संरक्षण अधिनियम, और बच्चों के प्रति मैत्रीपूर्ण व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने की सलाह दी गई।
श्रीमती सावित्री डनसेना ने बच्चों को मोबाइल का सीमित उपयोग करने की सलाह देते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 (टोल फ्री) के बारे में भी बताया। शिविर के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों को अपने अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login