Connect with us

खबर सक्ती ...

गड़बड़ी की शिकायत पर शासकीय उचित मूल्य दुकान कोटेतरा को किया गया निलंबित ..

Published

on

ग्राम पंचायत कोटेतरा को अस्थायी रूप से किया गया आबंटित ,

दुकान संचालक से वसूली की कार्यवाही प्रक्रियाधीन ..

सक्ती, शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी 542006017 के संचालक अष्टभुजी महिला स्व सहायता समूह के संबंध में प्राप्त शिकायत- बिना राशन के हितग्राहियों को परेशान एवं दुर्व्यवहार का आरोप एवं भौतिक सत्यापन करने ग्रामीण ने आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर तत्काल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती ने सँयुक्त जांच टीम गठित कर खाद्य निरीक्षको से जांच कराई गई। खाद्य निरीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी 542006017 के संचालक अष्टभुजी महिला स्व सहायता समूह के संचालक/ विक्रेता के द्वारा अनेको अनियमितता की गई है जिसकी भौतिक सत्यापन में खाद्य निरीक्षक जैजैपुर, सक्ती द्वारा भौतिक सत्यापन में उचित मूल्य दुकान आईडी 542006017 के चावल- 58 क्विंटल, नमक कमी एवं शक्कर ज्यादा होना प्रतिवेदित किया गया है।

खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर खाद्यान्न वितरण में अनियमितता तथा भौतिक सत्यापन में पाई गई खाद्यान्न सामग्री की कमी का उक्त कृत्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों तथा निष्पादित अनुबंध पत्रों का स्पष्ट उल्लंधन करना पाया गया। जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय है। जिस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती द्वारा पत्र के माध्यम से उचित मूल्य दुकान संचालक / विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है तथा आदेश क्रमांक 1993 / अ.वि.अ. (रा.) / खाद्य शाखा / 2025 सक्ती दिनांक 16.10.2025 अनुसार अष्टभुजी महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी 542006017 के द्वारा छत्तीसगढ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन किए जाने के फलस्वरूप उचित मूल्य दुकान संचालक संस्था को निलंबित कर ग्राम पंचायत कोटेतरा द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान आईडी 542006017 में अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संलग्न किया गया है।

वर्तमान में उचित मूल्य दुकान आईडी 542006017 के विरूद्ध दर्ज प्रकरण न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती में प्रचलित होने की संभावना प्रतीत होता है तथा तात्कालीन उचित मूल्य दुकान संचालक अष्टभुजी महिला स्व सहायता समूह के विरूद्ध व्यपवर्तित खाद्यान्न के नियमानुसार वसूली की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उचित मूल्य दुकान संचालक अष्टभुजी महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा अंतर्गत वसूली नहीं होने की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती के द्वारा की जा सकती है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending