Connect with us

खबर सक्ती ...

परसदा खुर्द में महालक्ष्मी पूजन का भव्य आयोजन — बालिकाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा ..

Published

on

गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं : विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ..

सक्ती, विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसदा खुर्द में दीपावली पर्व के पश्चात महालक्ष्मी पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल एवं पिंटू ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सक्ती के सभापति सत्यप्रकाश महंत, सरपंच श्रीमती फुलेश्वरी रूपेश पटेल सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयोजन में बालिकाओं द्वारा रंगोली एवं माला बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार निर्धारित किए गए थे। विजेता बालिकाओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि “गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें अवसर और मंच की आवश्यकता होती है। महालक्ष्मी पूजन जैसे धार्मिक आयोजन न केवल श्रद्धा और सौभाग्य के प्रतीक हैं, बल्कि ये सामाजिक एकता, प्रेम और सद्भावना को भी मजबूत करते हैं।” उन्होंने सभी ग्रामवासियों को आयोजन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिदार सिंह, सुखलाल बरेठ, होरीलाल यादव, शशिभूषण सिदार, हठारु बरेठ, मान सिंह सिदार, छवीलाल सिदार, रामेश्वर यादव, पांडुलाल यादव, बुडेश्वर पटेल, रणजीत पटेल, धरमदास, गंगाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मुख्य यजमान ननकी दाऊ यादव, कुमारी बाई और किशन बरेठ के सहयोग से पूजन विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के पश्चात रात्रि में प्रसिद्ध गायक संतोष दास महंत के भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीणों ने देर रात तक भक्तिमय गीतों का आनंद लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सख्ती का असर: मल्दा में 240 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार ..

तड़के छापा, अवैध कारोबार ध्वस्त: आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो लाहन नष्ट , जैजैपुर के मल्दा में शराब...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending