Connect with us

खबर खरसिया ..

गंजाईपाली में पत्नी की हत्या के मामले में छाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बीट गार्ड यादराम अजगल्ले गिरफ्तार ..

Published

on

खरसिया, थाना छाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंजाईपाली में 30 नवंबर 2025 की सुबह छाल पुलिस को सूचना मिली कि बीट गार्ड यादराम अजगल्ले द्वारा अपनी पत्नी सोनतला अजगल्ले की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दिया है । एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल द्वारा जानकारी मिलते ही छाल पुलिस और एफएसएल की टीम तुरंत मौके पर रवाना किय गया । छाल पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में ग्राम कुडूमकेला निवासी एवं परिक्षेत्र सहायक बनहर द्रोण डनसेना ने बताया कि उन्हें ग्राम बनहर से सूचना मिली थी कि घरेलू विवाद के दौरान यादराम अजगल्ले ने लकड़ी के डंडे से वार कर अपनी 31 वर्षीय पत्नी सोनतला को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

छाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और तत्परता से आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में यादराम अजगल्ले ने स्वीकार किया कि 29 नवंबर की रात घर लौटने पर खाना बनाने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। गुस्से में उसने घर में रखे बांस के डंडे और लकड़ी फारा से पत्नी के सिर और शरीर पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में थाना छाल ने आरोपी यादराम अजगल्ले (38 वर्ष) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 262/2025 धारा 103(12) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर घटना में प्रयुक्त डंडा सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए। आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई में छाल प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी और थाना छाल के उपनिरीक्षक मदन पटले, सहायक उपनिरीक्षक शिव खरे, प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्रीय, शंभू प्रसाद पाण्डेय, आरक्षक सतीश जगत तथा हमराह स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending