Connect with us

Uncategorized

सक्ती का जिला आबकारी कार्यालय ‘भगवान भरोसे’, न अधिकारी उपलब्ध न कर्मचारी जवाबदेह ..

Published

on

जानकारी मांगने पर नाम बताने से भी इनकार, “जो करना है कर लीजिए” — कर्मचारी का जवाब ,

जिला आबकारी अधिकारी भी सवालों से बचते नजर आए, पारदर्शिता पर उठे गंभीर सवाल ..

सक्ती, जिले का आबकारी विभाग इन दिनों गंभीर सवालों के घेरे में है। जिला आबकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो पूरा कार्यालय “भगवान भरोसे” संचालित हो रहा हो। न तो जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध हैं और न ही कार्यालय में बैठे कर्मचारी किसी प्रकार की जानकारी देने को तैयार हैं। हालात यह हैं कि विभागीय काम से आने वाले लोगों को यह तक नहीं बताया जाता कि अधिकारी कार्यालय में हैं या नहीं, कब आएंगे या कहां गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के बाद जब ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए संवाददाता स्वयं जिला आबकारी कार्यालय पहुंचे, तो वहां कंप्यूटर पर बैठे कर्मचारियों से जब जिला आबकारी अधिकारी के संबंध में पूछा गया, तो जवाब मिला—“हमें नहीं मालूम साहब कहां हैं।” इतना ही नहीं, कर्मचारियों ने यह भी साफ कह दिया कि वे किसी भी अधिकारी से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं कर सकते, न ही संपर्क नंबर दे सकते हैं।

स्थिति तब और चौंकाने वाली हो गई जब कार्यालय में कंप्यूटर पर कार्य कर रहे एक कर्मचारी से केवल नाम पूछने पर उसने भी नाम बताने से इनकार कर दिया। कर्मचारी का कहना था कि “शुक्ला सर ने साफ निर्देश दिए हैं कि न तो अपना नाम बताना है और न ही किसी प्रकार की जानकारी देनी है। आपको जो करना है, कर सकते हैं।” यह जवाब न केवल प्रशासनिक मर्यादाओं पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि पारदर्शिता की पोल भी खोलता है।

मामले में जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और यह भी समझ में नहीं आ रहा कि आखिर पूछा क्या जा रहा है। जब संवाददाता ने कार्यालय में मौजूद व्यक्ति की फोटो एवं पूरी जानकारी व्हाट्सएप पर भेजकर उनका पक्ष जानना चाहा, तो अधिकारी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वे फिलहाल व्हाट्सएप नहीं देख पाएंगे और काफी व्यस्त हैं, इसलिए किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे सकते।

पूरे घटनाक्रम से यह सवाल उठता है कि जब जिला स्तर का महत्वपूर्ण विभाग इस तरह बिना जवाबदेही के चल रहा है, तो विभागीय बैठकों और टीएल बैठकों में दी जाने वाली जानकारियां कितनी विश्वसनीय होंगी? क्या अधिकारी वहां भी “भगवान भरोसे” ही रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं?

अब देखने वाली बात यह होगी कि इस गंभीर लापरवाही और मनमानी पर जिला प्रशासन और शासन क्या संज्ञान लेता है, या फिर आबकारी कार्यालय इसी तरह जनता के सवालों से मुंह मोड़ता रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़7 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending