Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित ..

Published

on

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक होगी आयोजित ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को जिले में शत-प्रतिशत सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय, पूर्ण सहयोग और जनजागरूकता सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि अभियान अवधि में मैदानी स्तर पर सक्रिय भागीदारी रखते हुए हर पात्र व्यक्ति तक दवा पहुँचाई जाए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के खतरे और उससे बचाव के उपायों पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत सामूहिक रूप से दवा सेवन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 10 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक बूथ स्तर में स्कूल, आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा खिलाई जाएगी और 13 फरवरी 2026 से 22 फरवरी तक मितानिन व आंगनबाड़ी के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी साथ ही 23 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक मापअप राउंड अंतर्गत छूटे हुए व्यक्तियों को दवा खिलाई जाएगी।

साथ ही इस अवसर पर डब्लूएचओ कंसलटेंट (बिलासपुर संभाग) डॉ. स्नेहा श्री ने फाइलेरिया रोग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि यह बीमारी कैसे शरीर में फैलती है, किन अंगों को प्रभावित करती है तथा इससे पीड़ित व्यक्तियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..16 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..16 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..17 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending