Connect with us

खबर सक्ती ...

नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती में वार्षिकोत्सव सम्पन्न, छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन ..

Published

on

कन्या शिक्षा से समाज का सर्वांगीण विकास संभव : डॉ. शालू पाहवा ..

सक्ती, नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शालू पाहवा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय महाविद्यालय डभरा के प्राचार्य डॉ. पी. आर. कठौतिया एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रामनरेश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार देवांगन ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। प्राचार्य विजय कुमार देवांगन ने स्वागत भाषण देते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ. शालू पाहवा ने अपने उद्बोधन में कन्या महाविद्यालयों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालिकाओं की शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने एवं उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. पी. आर. कठौतिया ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी बल दिया। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रामनरेश यादव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं की प्रतिभा और महाविद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा की।

इसके पश्चात् छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें नृत्य, संगीत एवं नाटक शामिल रहे। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण प्रो. रेणुका यादव, रमा पाठक, शशि कमलेश, राजलक्ष्मी सिंह, किरण कश्यप, नीतू चौहान, संजीव भारती, ईश्वर पंकज, विनोद खूंटे, कामिनी सिडार, बनवासी राम, दीपक पटेल, आशुतोष तिवारी, टी. आर. जायसवाल, रामराज चौहान, योगेश सिडार, कमल देवांगन सहित जनभागीदारी समिति के सदस्य श्रीमती नेहा गुप्ता, सीमा खूंटे, मंजूनाथ, दीपमाला राठौर, महेंद्र यादव, आदित्य अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

मंच संचालन प्रो. राम पाठक, मंजूषा राठौर तथा छात्रा पायल देवांगन एवं हिमांशी राठौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा2 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending