खबर अकलतरा ..
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 28 फरवरी को ..

अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को दिव्य शक्ति मॉडर्न स्कूल परिसर, नरियरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा –
शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों के लिए नेत्र जांच, दंत जांच एवं कुष्ठ रोग जांच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए संवेदनशील विषय “गुड टच-बैड टच” पर जागरूकता चर्चा आयोजित की जाएगी। साथ ही नशामुक्ति अभियान एवं तनावमुक्त परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गोष्ठी भी होगी, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को मार्गदर्शन मिल सके।
आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। यह शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login