Connect with us

खबर सक्ती ...

होली से पहले किसानों के खातों में अंतर राशि, ‘कृषक उन्नति योजना’ से बढ़ी खुशहाली ..

Published

on

सक्ती के किसान चौधरी भूतेश्वर प्रसाद बने आत्मनिर्भरता की मिसाल, जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा ..

सक्ती, होली पर्व से ठीक पहले प्रदेश सरकार की ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत किसानों के खातों में अंतर राशि पहुंचने से ग्रामीण अंचलों में खुशी का माहौल है। 28 फरवरी को बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रहंगी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान विक्रय करने वाले किसानों को अंतर राशि हस्तांतरित की। इस पहल से सक्ती जिले सहित प्रदेशभर के किसानों को आर्थिक संबल मिला है।

सक्ती विकासखंड के ग्राम टेमर निवासी किसान चौधरी भूतेश्वर प्रसाद भी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने इस विपणन वर्ष में 98 क्विंटल धान विक्रय किया, जिसके एवज में उन्हें लगभग 70 हजार रुपए की अंतर राशि प्राप्त हुई। होली से पहले मिली इस सहायता से उनके परिवार में उत्साह का माहौल है।

चौधरी भूतेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे जैविक खेती को बढ़ावा देने में करेंगे। कंपोस्ट खाद की व्यवस्था, कृषि कार्य के लिए आवश्यक मशीनों की तैयारी तथा गायों की खरीद उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इससे प्राकृतिक खाद की उपलब्धता बढ़ेगी, दूध उत्पादन से अतिरिक्त आय होगी और खेती की लागत में कमी आएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि समय पर मिली आर्थिक सहायता किसानों के लिए बड़ा सहारा है। यह योजना न केवल आर्थिक मजबूती दे रही है, बल्कि किसानों में आत्मनिर्भरता का विश्वास भी जगा रही है। इस बार होली उनके लिए समृद्धि और नई उम्मीदों का पर्व बनकर आई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending